×

दिल्ली-NCR के मौसम में बदलाव, देश इन जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

आज मौसम बदलने का अनुमान है कि,  खासकर महानगरों में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बात का पूर्वानुमान  लगाया जा रहा है कि, आज मौसम में परिवर्तन देखा जायेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 3 July 2020 1:23 AM GMT
दिल्ली-NCR के मौसम में बदलाव, देश इन जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
X

लखनऊ :आज मौसम बदलने का अनुमानहै कि, खासकर महानगरों में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बात का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है कि, आज मौसम में परिवर्तन देखा जायेगा।

दिल्ली-एनसीआर में राहत

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मॉनसून व्यापक सक्रिय रहेगा और अच्छी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिणी गुजरात, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सामान्य मॉनसून हल्की से मध्यम बारिश दे सकता है। उमस और गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से राहत भरी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 जून को दस्तक देने के साथ ही कमजोर पड़ा मानसून सक्रिय हो रहा है। इसके अनुसार, 3 जुलाई की रात से मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा और 4 जुलाई से दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश होगी।

यह पढ़ें... भयानक तबाही: आसमान से बरसी मौत, दर्दनाक चीखों से गूंजा राज्य

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार रात से मौसम करवट लेगा। इसके बाद रविवार तक होने वाली बारिश उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मानसून की अक्षीय रेखा उत्तर दिशा से धीरे-धीरे हिमालय के तराई वाले इलाकों की ओर बढ़ रही है। एक दो दिन में यह दक्षिण दिशा की ओर बढ़ेगी जिससे दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आएगा।

पिछले एक महीने से दिल्ली-एनसीआर में उमस और गर्मी है। बीच-बीच में हल्की बारिश और आंधी से राहत मिली है, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पिछले कई दिनों अब यहां बारिश की प्रबल संभावना है अगले 24 घंटों दिल्लीवासी बारिश का आनंद लेंगे।

यह पढ़ें... पारिवारिक संपत्ति विवाद में मारपीट, ग्रामीणों में जमकर चले लाठी-डंडे

देश के इन हिस्सों में अलर्ट

इधर मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले 2-3 दिन भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण कन्नड़, शिवमोगा, चिक्कमगलुरु, हासन और कोडागु में अगले पांच दिन अच्छी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़ और उडुप्पी जिलों में 1, 2, 4 और 5 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया। वहीं, इन जिलों में 3 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story