×

मौसम: यूपी, बिहार और पं. बंगाल में भारी बारिश के आसार, राजस्थान का बढ़ेगा तापमान

देश के हर इलाके में मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों से बारिश और बिजली ने कई राज्यों में कहर ढ़ा दिया है। इस बार बहुत अधिक बारिश का पूर्वानुमान है। मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय अमृतसर, करनाल, बरेली, गोरखपुर से होते हुए पूर्वोत्तर भारत के तराई क्षेत्रों तक बनी हुई है।

suman
Published on: 29 Jun 2020 1:11 AM GMT
मौसम: यूपी, बिहार और पं. बंगाल में भारी बारिश के आसार, राजस्थान का बढ़ेगा तापमान
X

लखनऊ: देश के हर इलाके में मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों से बारिश और बिजली ने कई राज्यों में कहर ढ़ा दिया है। इस बार बहुत अधिक बारिश का पूर्वानुमान है। मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय अमृतसर, करनाल, बरेली, गोरखपुर से होते हुए पूर्वोत्तर भारत के तराई क्षेत्रों तक बनी हुई है। पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे भागों से महाराष्ट्र के आंतरिक भागों तक एक ट्रफ बना हुआ है।

यह पढ़ें....भारत-चीन विवाद: चीनी सेना ने ऐसे रची गलवान में साजिश, हुआ खुलासा

अगले 24 घंटों में इन राज्यों का मौसम

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में मौसम लगभग शुष्क और गर्म रहेगा।

यह पढ़ें....इन राज्यों में लॉकडाउन : जानें कहां-कितने दिन की पाबंदी…

ऐसा था मौसम

केरल के तटों के पास अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। कर्नाटक के तटों से लक्षद्वीप तक एक ट्रफ भी बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा।

suman

suman

Next Story