×

इन राज्यों में लॉकडाउन : जानें कहां-कितने दिन की पाबंदी...

पूरे देश को लॉक डाउन से बंद नहीं किया गया लेकिन राज्यों के अधिक संक्रमित शहरों या क्षेत्रों में राज्य सरकारों ने अपनी सूझबूझ से लॉकडाउन लगा रखा है।

Shivani Awasthi
Published on: 28 Jun 2020 6:08 PM GMT
इन राज्यों में लॉकडाउन : जानें कहां-कितने दिन की पाबंदी...
X

लखनऊ: कोरोना संकट के बीच भले ही मोदी सरकार ने देश में अनलॉक लागू कर दिया हो और अधिकतर पाबंदियों को हटा दिया हो लेकिन राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन को अभी भी कारगर उपाए के तौर पर अपना रही हैं। यहीं वजह हैं कि पूरे देश को लॉक डाउन से बंद नहीं किया गया लेकिन राज्यों के अधिक संक्रमित शहरों या क्षेत्रों में राज्य सरकारों ने अपनी सूझबूझ से लॉकडाउन लगा रखा है। इसके अलावा कई राज्यों में लॉकडाउन को बढ़ाया भी गया है।

इन राज्यों के कई शहरों में लॉकडाउन

झारखंड में 31 जुलाई तक लॉकडाउन

मुख़्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार को झारखंड में 31 जुलाई तक लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया। लॉकडाउन का एलान करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, राज्य सरकार ने लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया है।'

बता दें कि झारखंड में आज कोरोना वायरस के 29 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,294 हो गई है। इनमें 1,647 ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें- Amazon में बंपर नौकरियां: कोरोना काल में 20 हजार लोगों को देगा रोजगार

गुवाहाटी में 14 दिन का लॉकडाउन लागू

झारखंड के बाद रविवार से गुवाहाटी में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया। यहां 14 दिनों के लिए फिर से लॉकडाउन को लागू कर दिया गया है। असम में कोरोना के 7,165 संक्रमित मामले अब तक सामने आये हैं। हालंकि मौतों का आंकड़ा अभी कम है। अब तक राज्य में दस कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

मणिपुर में 15 जुलाई तक रहेगा लॉकडाउन

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया। उन्होने प्रदेश में लॉकडाउन 15 दिनों के लिए और बढ़ाने का एलान किया। यानी नए आदेश के मुताबिक अब 1-15 जुलाई तक राज्य में पूरी तरह लॉकडाउन लगा रहेगा।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन दोबारा होगा लागू! सरकार कर रही विचार, जल्द आ सकता है फैसला

तमिलनाडु के चार जिले पूरी तरीके से बंद

राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु सरकार पहले ही चेन्नई समेत चार अति संवेदनशील जिलों में 30 जून तक संपूर्ण लॉकडाउन लगा रखा है।

पश्चिम बंगाल में नाइट कर्फ्यू के साथ 31 जुलाई तक लॉकडाउन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। इस लॉकडाउन के दौरान, रात के कर्फ्यू के समय को भी संशोधित किया गया है और यह अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

ये भी पढ़ेंः भारत से डरे केपी ओली: इसलिए बढ़ाई चीन से दोस्ती, किया बड़ा खुलासा

कर्नाटक में कई बदलाव के साथ लॉकडाउन लागू

भाजपा की बीएस येदियुरप्पा सरकार ने कई सारे नए नियमों के साथ कर्नाटक में हर रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही सरकार ने नाइट कर्फ्यू के समय में भी बदलाव किया है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story