×

मौसम हुआ मस्त, लोगों को मिली राहत, ठंडी हवा और बारिश की संभावना

पिछले दो दिनों से देश के हिस्सों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। पहले जो तापमान 43 डिग्री पर था वो अब 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। देश मे मानसून ने दस्तक दे दी है और कई हिस्सों में अगले एक दो दिनों में मानसून की बारिश होने की संभावना है

suman
Published on: 23 Jun 2020 1:30 AM GMT
मौसम हुआ मस्त, लोगों को मिली राहत, ठंडी हवा और बारिश की संभावना
X

लखनऊ: पिछले दो दिनों से देश के हिस्सों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। पहले जो तापमान 43 डिग्री पर था वो अब 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। देश मे मानसून ने दस्तक दे दी है और कई हिस्सों में अगले एक दो दिनों में मानसून की बारिश होने की संभावना है।

यह पढ़ें...ड्रा के चंद मिनट पहले बदली आवेदन कर्ता की श्रेणी, लगा ये बड़ा आरोप

7 दिनों तक आसमान में बादल

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा। आने वाले 7 दिनों तक आसमान बादल छाए रहने वाले हैं और तापमान कही 34 तो कहीं 35 डिग्री से 41 डिग्री के बीच रहेगा। जहां लोग भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप से परेशान हो चुके थे उन्हे राहत मिलेगी।

दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान समते देश के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चलती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जून तक दिल्ली में धूप से राहत मिलती रहेगी। इस बीच बारिश और तेज हवाएं भी चलेंगी। तामपान 41 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा।

103 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान

अगले हफ्ते से दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए अनुकूल स्थिति बनने की संभावना है। इस बार दिल्ली हर बार से तीन-चार दिन पहले ही मॉनसून पहुंचेगा। मौसम विभाग ने इस साल उत्तर पश्चिमी भारत में सामान्य बारिश (103 प्रतिशत) होने का अनुमान जताया है।

यह पढ़ें...राशिफल 23 जून: किसी को मिलेगा धन, किसी का होगा खर्च, जानें सितारों की चाल

बारिश और ठंडी हवाएं

यूपी की बात करें तो पूरे राज्य में लोगों को इधर 3-4 दिनों तक मौसम से राहत मिलेगी।तापमान में गिरावट लोग महसूस करेंगे। राज्य के कई हिस्सो में मूसलाधार बारिश होगी तो कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राजस्थान में भी मौसम सुहाना रहेगा। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाएं चलेगी।

अगले कई दिनों तक देश के कई हिस्सो में तापमाम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तापमान 34 डिग्री तक जाने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

suman

suman

Next Story