×

Top 10 Tourist Places In India: यहां नहीं घूमा तो क्या घूमा, जानें इनके बारे में

कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। इस जगह की खूबसूरती इस कदर है कि आप इसके वश में हो जाएंगे। कश्मीर की हसीन वादियां, बर्फ से ढके हुए ऊंचे पहाड़, पेड़ पौधे देख आपको प्रकृति से और ज्यादा प्यार हो जाएगा।

Shreya
Published on: 25 Jan 2021 8:20 AM GMT
Top 10 Tourist Places In India: यहां नहीं घूमा तो क्या घूमा, जानें इनके बारे में
X
भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल, जानें इनके बारे में

लखनऊ: भारत में अलग-अलग भाषाएं, संस्कृति, रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं, लेकिन फिर भी देश के लोगों की एकजुटता दुनियाभर में एक मिसाल है। भारत की गंगाजमुनी तहजीब की पूरी दुनिया फैन है। केवल इतना ही नहीं भारत में ऐसे कई पर्यटन स्थल भी हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

आज हम आपको भारत के दस मशहूर पर्यटन स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ना केवल भारत बल्कि दुनिया में भी काफी फेमस हैं।

kashmir (photo- social media)

कश्मीर

कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। इस जगह की खूबसूरती इस कदर है कि आप इसके वश में हो जाएंगे। कश्मीर की हसीन वादियां, बर्फ से ढके हुए ऊंचे पहाड़, पेड़ पौधे देख आपको प्रकृति से और ज्यादा प्यार हो जाएगा। कश्मीर को ना सिर्फ स्वर्ग कहा जाता है, बल्कि आपको यहां पर आकर स्वर्ग जैसी अनुभूति भी होगी। गुलमार्ग, डल झील, सोनमार्ग, पहलगाम जैसी खूबसूरत जगहों पर आकर आपको सुकून जरुर मिलने वाला है, जिससे यहां आपको बार बार आने का मन करेगा।

यह भी पढ़ें: 222 साल पहले हुई थी इस मंदिर की स्थापना, निसंतान दंपत्ति की पूरी होती है मनोकामना

jaipur (फोटो- सोशल मीडिया)

जयपुर

राजस्थान का जयपुर शहर, जो कि “गुलाबी शहर” के नाम से भी जाना जाता है, यहां पर ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर आना पर्यटक काफी पसंद करते हैं। भारत के पर्यटक स्थलों में जयपुर एक अभिन्न हिस्सा है। यह शहर तमाम किलों और प्राचीन इमारतों से भरा हुआ है। जयपुर में 'हवा महल' है जो आपका यहां सफल बनाएगा। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपने जयपुर आकर हवा महल नहीं देखा तो फिर क्या देखा। यहां आकर आप अंबेर किला, जयगढ़ किला, नाहरगढ़ किला, जंतर-मंतर, रामबाघ महल आदि घूम सकते हैं।

delhi (फोटो- सोशल मीडिया)

दिल्ली

दिलवालों का शहर दिल्ली में भी कई ऐतिहासिक पर्यटक स्थल हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अपने ऐतिहासिक इमारतों, मंदिरों, बाज़ारों आदि के लिए काफी मशहूर है और पर्यटकों की मनपसंदीदा जगहों में से एक है। यहां घूमने के साथ-साथ खाने पीने की भी कई जगहें मशहूर है। अगर आप यहां आते हैं तो फिर लोटस टेंपल जरुर जाएं। यहां आना आपको शांति की अनुभूति कराएगा। इसके अलावा दिल्ली में लाल किला, इंडिया गेट, अक्षरधाम मंदिर, जामा मस्जिद, सरोजिनी नगर मार्केट, चांदनी चौक जैसी कई सारी घूमने की जगहें हैं। इन जगहों पर हर साल बड़ी तादाद में पर्यटक घूमने आते हैं।

tajmahal (फोटो- सोशल मीडिया)

आगरा

भारत के अगर मशहूर पर्यटक स्थलों की बात की जाए तो उनमें आगरा का नाम ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा आगरा में ही है। हम बात कर रहे हैं ताजमहल की, जो कि अपनी सुंदरता के लिए काफी मशहूर है। बता दें कि ताजमहल दुनियाभर में प्यार के प्रतीक के तौर पर काफी मशहूर है और यहां हर साल पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां पर एक और चीज काफी मशहूर है और वो है यहां के स्वादिष्ट पेठे। पर्यटक आगरा आकर आगरा के मशहूर पेठे खाए बिना नहीं जाते हैं।

यह भी पढ़ें: पर्यटन देश के आर्थिक विकास के साथ संस्कृति बढ़ाने में सहायक

goa (फोटो- सोशल मीडिया)

गोवा

पर्यटकों के बीच गोवा काफी ज्यादा मशहूर है। छुट्टियां बिताने के लिए गोवा काफी मशहूर है। लोग यहां पर आकर किसी भी मौसम में अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर रिलेक्स कर सकते हैं। गोवा की खूबसूरती पर्यटकों के दिलों में एक अलग जगह बना लेती है। यहां आकर आपको एक ही दिन में कई तरह के लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

varanasi (फोटो- सोशल मीडिया)

वाराणसी

वाराणसी भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। अगर आपको शांति चाहिए तो वाराणसी आपके लिए परफेक्ट जगह है। यहां पर सब भक्ति के रंग में रंगे होते हैं। यहां पर शाम ढलते ही जब गंगा आरती शुरू होती है तो उसका नजारा ही अलग होता है। आरती के वक्त गंगा घाट की रौनक एक दम अलग होती है। पर्यटकों के बीच यह जगह काफी मशहूर है।

dargiling (फोटो- सोशल मीडिया)

दार्जिलिंग

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल में दार्जिलिंग का नाम भी शामिल है, जो कि 'पहाड़ों की रानी' भी कहा जाता है। यहां पर हरे भरे चाय के बगान हैं, साथ ही मन को लुभाने के लिए पहाड़। यहां पर आकर आप प्रकृति का भरपूर नजारा ले सकते हैं। बता दें कि यह जगह विश्व की सर्वश्रेष्ठ चाय का उत्पादन करने वाला क्षेत्र है। इसके अलावा दार्जिलिंग में घूमने के लिए टाइगर हिल, टॉय ट्रेन, पद्मजा नायडू हिमालयन जू़लॉजिकल पार्क और हैप्पी वैली टी एस्टेट जैसी भी जगहें हैं।

यह भी पढ़ें: दुनिया के नीले शहर: इनकी खूबसूरती देखकर भूल जाएंगे सबकुछ

kanyakumari (फोटो- सोशल मीडिया)

कन्याकुमारी

यह जगह तीनों ओर से पानी से घिरा हुआ है। कन्याकुमारी के एक ओर अरब सागर तो दूसरी ओर हिंद महासागर है, वहीं तीसरी तरह बंगाल की खाड़ी। यहां का सनसेट यानी सूर्यास्त का नजारा बहुत ही प्यारा होता है, जिसे अपने कैमरों में कैद करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यहां पर विवेकानंद रॉक मैमोरियल, थिरुवल्लुवर मूर्ति, भगवती अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी बीच और पदम्नाभापुरम महल पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हुई हैं।

leh (फोटो- सोशल मीडिया)

लेह/लद्दाख

जम्मू कश्मीर के पूर्वी भागों में स्थित लद्दाख लेह की राजधानी है। यह भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। गर्मियों में यह पर्यटकों से घिरी रहने वाली जगहों में से एक है। अगर आपको बर्फ पंसद हैं तो यहां आकर आपको काफी अच्छा लगने वाला है, क्योंकि यहां रास्ते बर्फ की मोटी चादरों से ढकी रहती हैं। पर्यटक यहां आकर आल्ची, थिकसे, लामायुरु जैसे मठों में दर्शन करना काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा माउंटेनियरिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग भी यहां काफी पसंद की जाती है।

Ajanta and Ellora Caves (फोटो- सोशल मीडिया)

अजंता एवं एलोरा की गुफाएं

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित अजंता एवं एलोरा की गुफाएं काफी फेमस हैं। यह गुफाऐं चट्टानों को काटकर बनाई गई है, जिसके अंदर आपको खूबसूरत बौद्ध धर्म से संबंधित चित्रकारी और मूर्तियां देखने को मिलेंगी।

यह भी पढ़ें: इंडिया का दूसरा Goa: खूबसूरती देख उड़ जाएंगे होश, पर्यटकों की है पहली पसंद

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story