×

पुल में फंसा जहाज: लोगों के छूटे पसीने, मची अफरा तफरी

Shivani Awasthi
Published on: 24 Dec 2019 7:27 AM GMT
पुल में फंसा जहाज: लोगों के छूटे पसीने, मची अफरा तफरी
X

दुर्गापुर: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मंगलवार को ब्रिज (Bridge) के नीचे एक ट्रक फंस गया है। ट्रक भारतीय पोस्ट के सेवामुक्त विमान (aircraft) को ले जा रहा था। विमान से लदे ट्रक को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा लग गया है। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारी ब्रिज के नीचे फंसे ट्रक को निकालने में लग गये हैं, हालाँकि इस दौरान यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। अधिकारियों के लिए अब भीड़ और यातायात सम्भालने के साथ ही जहाज को निकलना मुसीबत का सबब बन गया है।

डाक विभाग का पुराना हवाई जहाज पुल के नीचे फंसा:

मामला पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जिले का है, जहां भारतीय डाक विभाग का एक पुराना हवाई जहाज पुल के नीचे फंस गया। जिसके बाद से क्षेत्र में अफरा तफरी फैली हुई है।

ये भी पढ़ें: IMF ने बताई भारतीय अर्थव्यवस्था की सुस्ती की वजह, दी ये सलाह…

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के इस पुराने जहाज को ट्रेलर पर लादकर कोलकाता से दुर्गापुर भेजा जा रहा था। इस दौरान पुल के नीचे से निकल रहा ट्रेलर उंचाई के चलते फंस गया।

जहाज देखने वालों की भीड़ बढ़ी:

ट्रेलर को निकालने के लिए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये, साथ ही डाक विभाग के अफसर में घटना स्थल पर मौजूद हैं। वहीं हवाई जहाज को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों का तांता लग गया है।

अधिकारियों के लिए बिना नुक्सान जहाज निकालना बड़ी चुनौती:

पुल के नीचे से जहाज को निकालने के लिए ट्रेलर के पहियों की हवा निकाल कर इसकी ऊचाई थोड़ी कम करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का प्रयास है कि विमान का हिस्सा सुरक्षित पुल के नीचे से निकला जा सके।

यातायात व्यवस्था पर भी असर:

वहीं इन सब से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी हुई है। अधिकारियों के लिए जल्द से जल्द जहाज को बिना नुक्सान पुल के नीचे से निकालना और भीड़ व यातायात व्यवस्था को संभालना चुनौती बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन को सीएम पद की शपथ लेते ही करना होगा इन चुनौतियों का सामना…

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story