×

सेना पर टूटा कहर: 18 जवान चपेट में, कर्नल और सैनिक की मौत

गुरुवार को उत्तरी सिक्किम के पर्वतीय लुग्नक ला क्षेत्र में आए हिमस्खलन की वजह से सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत हो गई, जबकि 17 से 18 जवान इसकी चपेट में आ गए थे।

Shreya
Published on: 15 May 2020 4:34 AM GMT
सेना पर टूटा कहर: 18 जवान चपेट में, कर्नल और सैनिक की मौत
X

नई दिल्ली: उत्तरी सिक्किम में गुरूवार को आए हिमस्खलन (Avalanche) ने भारतीय सैनिकों के समूह को अपनी चपेट में ले लिया। कल यानि गुरुवार को उत्तरी सिक्किम के पर्वतीय लुग्नक ला क्षेत्र में आए हिमस्खलन की वजह से सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत हो गई, जबकि 17 से 18 जवान इसकी चपेट में आ गए थे। जिनमें से सबको बाहर निकाल लिया गया था।

यह भी पढ़ें अब नहीं बचेगा कोरोना: चीन के लैब में मारा गया वायरस, खोजे ये चार एंटीबाॅडी

18 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे कर्नल और जवान

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए कर्नल और जवान दोनों लोग 18 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे। जो गश्ती एवं बर्फ हटाने वाली पार्टी उत्तरी सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आए थे।

हादसे के वक्त बर्फ हटाने के काम पर लगे हुए थे जवान

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त जवान बर्फ हटाने के काम पर लगे हुए थे। सेना के अधिकारी ने बताया कि राहत एवं बचाव टीम के प्रयासों के बावजूद बर्फ में दबने की वजह से एक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टी ए और सैपर सापला षणमुख राव की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें लॉकडाउन से घटी रईस मंदिरों की आय, साईं बाबा ट्रस्ट को तुड़वानी पड़ी एफडी

जम्मू-कश्मीर भी देखने को मिला हिमस्खलन

बता दें कि इसी साल जनवरी में जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में हिमस्खलन हुआ था, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए थे। जिन्हें मलबे से निकाला गया था। सर्दियों के दौरान कश्मीर के उच्चतर इलाकों में अक्सर हिमस्खलन देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें प्रत्यर्पण से बचने के लिए नीरव मोदी की नई चाल, अब बनाया चूहे-कीड़े का बहाना

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story