×

यहां BJP विधायक के खिलाफ बलात्कार का मामला, शादी का दिया था झांसा

महिला ने विधायक के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा कि तीन-चार साल पहले एक सामाजिक आयोजन में उसकी मुलाकात भाजपा विधायक प्रताप लाल भील से हुई थी। उस समय जान पहचान हुई तो विधायक ने मेलजोल बढ़ाया।

suman
Published on: 5 Feb 2021 11:41 AM GMT
यहां BJP विधायक के खिलाफ बलात्कार का मामला, शादी का दिया था झांसा
X
राजस्थान के BJP विधायक के खिलाफ बलात्कार का मामला, शादी का दिया था झांसा

उदयपुर राजस्थान के उदयपुर शहर में भाजपा के एक विधायक पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार गोगुन्दा से विधायक प्रताप लाल भील (52) के खिलाफ गुरुवार को बलात्कार के आरोप में सुखेर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार

महिला का आरोप है कि भाजपा विधायक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है। महिला ने विधायक के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा कि तीन-चार साल पहले एक सामाजिक आयोजन में उसकी मुलाकात भाजपा विधायक प्रताप लाल भील से हुई थी। उस समय जान पहचान हुई तो विधायक ने मेलजोल बढ़ाया। इसके बाद विधायक उसे शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाता रहा।

यह पढ़ें....मथुरा कुंभ मेला: 16 से वृन्दावन में दिखेगा अद्भुत नजारा, 14 को मुख्यमंत्री होंगे शामिल

उदयपुर के सुखेर स्थित एक फ्लैट

महिला ने यह भी बताया कि विधायक ने उदयपुर के सुखेर स्थित एक फ्लैट और नीमच में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि इसके कुछ दिनों बाद विधायक शादी से मुकर गया। इसके बाद वह केस को लेकर आईजी सत्यवीर सिंह के समक्ष पेश हुई। जांच में यह बात भी सामने आई है कि शिकायतकर्ता महिला पहले से शादीशुदा है।

मेडिकल रिपोर्ट पर बयान दर्ज

पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि विधायक ने उससे शादी करने का वादा किया और इसकी आड़ में कई बार उससे बलात्कार किया। पुलिस अधिकारी के अनुसार विधायक व आरोप लगाने वाले महिला एक ही समुदाय से हैं। आरोपी विधायक से इस बारे में कोई बात नहीं हो पाई है। उसका आरोप है कि 52 वर्षीय विधायक प्रताप लाल भील ने उससे शादी करने का वादा किया और इसकी आड़ में कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

यह पढ़ें....फूट-फूट कर रोया गांव: हमीरपुर में अध्यापक की अजब-गजब विदाई, देखें वीडियो

खिलाफ बलात्कार के आरोप

ऐसे में महिला ने गुरुवार को विधायक प्रताप लाल भील के खिलाफ बलात्कार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच के बाद उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि विधायक और आरोप लगाने वाली महिला एक ही समुदाय से हैं और कुछ वर्षों से संपर्क में थे। वहीं, महिला के आरोप पर विधायक ने कहा कि मुझे केस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। अब पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच सीबीसीआईडी करेगी।

suman

suman

Next Story