×

अभी-अभी केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, काफी दिनों से थे बीमार

राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और संस्थापक व मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरूवार को लंबी बिमारी के बार निधन हो गया।

Shivani
Published on: 8 Oct 2020 3:39 PM GMT
अभी-अभी केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, काफी दिनों से थे बीमार
X

नई दिल्ली: भारतीय राजनीति के लिए ये साल काफी शोकमय बनता जा रहा है। बड़ी खबर आ रही है कि लोपजा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन हो गया है। बता दें कि वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं उनकी तबियत ज्यादा खराब होने के बाद लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक भी स्थगित हो गयी थी।

नही रहे केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान

दरअसल, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और संस्थापक व मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरूवार को लंबी बिमारी के बार निधन हो गया। बता दें कि कुछ दिनों से वे काफी बीमार चल रहे हैं। दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। 3 अक्टूबर को देर रात रामविलास पासवान के दिल का ऑपरेशन किया गया था।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI को भेजता था ये जरूरी सूचनाएं, जानकर हो जाएंगे दंग

कुछ दिन पहले उनके बेटे चिराग पासवान ने एक भावुक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पिता आईसीयू में भर्ती हैं।चिराग पासवान ने लिखा था कि आज जब उन्हें मेरी जरूरत है तो मुझे उनके साथ रहना चाहिए नहीं तो मैं अपने आपको माफ नहीं कर पाऊंगा।

चिराग पासवान ने दी जानकारी

राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इस जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट पर लिखा, ''पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa...''



ये भी पढ़ेंः चुनावी रंजिश में बरसी गोलियां: जमकर हुई मारपीट, खूनी झड़प में 18 लोग हुए घायल

गौरतलब है कि राम विलास पासवान 1969 में विधायक चुने गए थे। पासवान मोदी कैबिनेट में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री थे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story