×

खौफनाक सड़क हादसा! तस्वीरें देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

भारी बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई जगहें जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश की वजह से शनिवार को अधिकारियों ने  लखनऊ, अमेठी, हरदोई और कुछ अन्य जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

Manali Rastogi
Published on: 18 Jun 2023 4:27 AM GMT (Updated on: 18 Jun 2023 5:53 AM GMT)
खौफनाक सड़क हादसा! तस्वीरें देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
X
खौफनाक सड़क हादसा! तस्वीरें देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

देवप्रयाग: उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा उत्तराखंड के देवप्रयाग में मलबे के कारण हुआ। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हैं। घायलों को गंभीर चोटे आई हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। यह हादसा NH-58 पर हुआ, जहां एक गाड़ी पर लैंडस्लाइड की वजह से मलबा गिर गया।

यह भी पढ़ें: इमरान पर केस दर्ज: इस ‘नापाक’ हरकत की भारत में मिलेगी सजा

बता दें, भारी बारिश और बाढ़ की वजह से देशभर के कई राज्यों का बुरा हाल है। उत्तराखंड में भी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हो रहा है, जिसकी वजह से मलबा सड़क पर आ रहा है। मौसम विभाग पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है, जिसके अनुसार, अगले 24 घंटे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित तमाम राज्यों के लिए भारी होने वाले हैं। विभाग के अलर्ट के बाद कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

खौफनाक सड़क हादसा! तस्वीरें देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

यह भी पढ़ें: इमरान और पाक सेना के लिए काल बनी ये लड़की, अत्याचार की खोली पोल

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश के अनुमान हैं। बुलेटिन में ये भी बताया गया है कि गुजरात के अलावा असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।

खौफनाक सड़क हादसा! तस्वीरें देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

हो चुकी है 44 लोगों की मौत

वहीं, भारी बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई जगहें जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश की वजह से शनिवार को अधिकारियों ने लखनऊ, अमेठी, हरदोई और कुछ अन्य जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

खौफनाक सड़क हादसा! तस्वीरें देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

महाराष्ट्र में भी स्कूल बंद

महाराष्ट्र के पुणे में बारिश ने तबाही मचाई हुई है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पुणे में भारिश की वजह से अब तक कुल 21 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 5 लोग गायब हैं। पुणे के अलावा राज्य के हवेली, भोर, पुरंदर और बारामती तहसीलों के स्कूल भी बंद कर दिये गए हैं।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story