×

वैष्णव देवी यात्रा: नये नियमों के साथ बढ़ी और सख्ती, फिर भी मां के नारों से गूंजेगी घाटी

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, के नारों से अब घाटी गुंजयमान रहेगी। क्योंकि माता के भक्तों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 16 अगस्त से मां बैष्णो देवी की यात्रा को शुरू करने की इजाजत जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने दे दी है। देश में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद मार्च में ही वैष्णो देवी की यात्रा बंद हो गई थी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 Aug 2020 4:40 PM GMT
वैष्णव देवी यात्रा: नये नियमों के साथ बढ़ी और सख्ती, फिर भी मां के नारों से गूंजेगी घाटी
X
16 अगस्त से कीजिए वैष्णो देवी के दर्शन

श्रीनगर : चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, के नारों से अब घाटी गुंजयमान रहेगी। क्योंकि माता के भक्तों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 16 अगस्त से मां बैष्णो देवी की यात्रा को शुरू करने की इजाजत जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने दे दी है। देश में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद मार्च में ही वैष्णो देवी की यात्रा बंद हो गई थी।

यह पढ़ें...यूपी के इस जिले तक पहुंची थी असहयोग आन्दोलन की आग, 6 क्रांतिकारी हुए थे शहीद

-vaishno-devi-yatra- फाइल

अब देवी मां की यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कई नियम बनाए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का नियमों का पालन सुनिश्चित हो इसके लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक दिन में 5000 लोगों को ही माता के दर्शन की इजाजत दी है।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मनोज सिन्हा ने कुछ ही दिन पहले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इसके बाद उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के सभी तीर्थस्थलों को खोलने का फैसला किया है। इसके लिए 16 अगस्त की तारीख तय की गई है।

प्रशासन ने कड़े नियम

प्रशासन ने 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति, बीमारियों से जूझ रहे व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को धार्मिक स्थलों के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण के दौर में वैष्णो देवी की यात्रा सुचारू रूप से चलाई जा सके इसके लिए प्रशासन ने कई नियम बनाए हैं।

यह पढ़ें...सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, कोरोना पर कही ये बड़ी बात

-vaishno-devi-yatra- फाइल

सामाजिक दूरी का पालन

वैष्णो देवी में एक दिन में 5000 लोगों को ही माता के दर्शन की इजाजत होगी। 5000 की संख्या में मात्र 500 दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं को दर्शन की इजाजत होगी। इसमें सामाजिक दूरी का पालन कड़ाई से किया जाएगा। माता के भवन में एक बार में 600 से ज्यादा लोग जमा नहीं होंगे। जम्मू-कश्मीर प्रशासन के ये दिशानिर्देश 30 सितंबर तक लागू रहेंगे। सामाजिक दूरी का पालन, मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

ये सुविधाएं मिलेगी

इसके अलावा श्रद्धालु मंदिर परिसर में किसी प्रकार का चढ़ावा नहीं चढ़ाएंगे। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को छूना भी वर्जित होगा।बता दें कि सामान्य दिनों में वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। वैष्णो देवी यात्रा शुरू करने को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं को सभी तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। इनमें हेलीकॉप्टर सेवा, वैष्णो देवी भवन तथा भैरव घाटी के मध्य चलने वाली पैसेंजर केबल कार के साथ ही वैष्णो देवी भवन के बीच चलने वाली बैटरी कार सेवा प्रमुख है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story