×

Vice President Election 2022 : जगदीप धनखड़ बने नए उप राष्ट्रपति, 'धाखड़ जीत' पर PM मोदी ने घर जाकर दी बधाई

Vice President Election 2022: भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। अगले उपराष्ट्रपति के लिए मतदान जारी है। आज ही नतीजे घोषित होंगे।

aman
Written By aman
Published on: 6 Aug 2022 1:45 PM GMT (Updated on: 6 Aug 2022 3:15 PM GMT)

Vice President Election 2022 : जगदीप धनखड़ देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार (06 अगस्त 2022) को मतदान हुआ। मतों की गिनती के बाद एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ के विजयी होने की घोषणा कर दी गई। हालांकि, उपराष्ट्रपति पद की रेस में एनडीए के जगदीप धनखड़ शुरू से आगे रहे थे। क्योंकि, संसद के दोनों सदन का गुना-गणित उनके पक्ष में था। विपक्ष ने संयुक्त रूप से मार्गरेट अल्वा को अपने प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा था।

उपराष्ट्रपति पद के लिए शनिवार सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ था, जो शाम 5 बजे समाप्त हुई। इसके बाद शाम छह बजे काउंटिंग शुरू हुई। उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA ने जगदीप धनखड़ को जबकि विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को अपना प्रत्याशी बनाया था। आपको बता दें कि, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त 2022 को समाप्त हो रहा है। वेंकैया नायडू के बाद देश के अगले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे।

गणित जगदीप धनखड़ के पक्ष में

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास लोकसभा (Lok Sabha) में पूर्ण बहुमत है। जबकि, राज्यसभा (Rajya Sabha) में उसके 91 सांसद हैं। ऐसी स्थिति में जगदीप धनखड़ को अपनी प्रतिद्वंद्वी मार्गरेट अल्वा पर स्पष्ट बढ़त हासिल होती दिख रही है। धनखड़ के अगले उपराष्ट्रपति बनने की संभावना अधिक दिख रही है। नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त 2022 को समाप्त हो रहा है।

Live Updates

  • 6 Aug 2022 12:06 PM GMT

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान समाप्त

    देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए संसद में मतदान समाप्त हो गया है। बस थोड़ी देर में रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। 

  • 6 Aug 2022 12:06 PM GMT

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान समाप्त

    देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए संसद में मतदान समाप्त हो गया है। बस थोड़ी देर में रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। 

  • 6 Aug 2022 10:44 AM GMT

    3:30 बजे तक 93% से अधिक मतदान

    उपराष्ट्रपति चुनाव में दोपहर 3:30 बजे तक करीब 93 प्रतिशत से ज्यादा वोट पड़े। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आदि ने मतदान किया।

  • 6 Aug 2022 9:13 AM GMT

    सोनिया गांधी ने भी वोट डाला

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला। इसके अलावा कांग्रेस के कई अन्य सांसदों ने भी मतदान किया। 



  • 6 Aug 2022 9:08 AM GMT

    राहुल गांधी ने डाला वोट 

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए हो रहे मतदान के तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी संसद पहुंच वोट डाला।



  • 6 Aug 2022 7:42 AM GMT

    मार्गरेट अल्वा ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल से बातचीत की

    विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) संसद भवन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से बातचीत करती नजर आईं। वहीं, दूसरी तरफ उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है।



  • 6 Aug 2022 7:33 AM GMT

    मतदान से दूर रहेगी टीएमसी

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय (Sudip Bandyopadhyay) ने सांसद शिशिर अधिकारी को पत्र लिखा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (Subhendu Adhikari) के सांसद पिता शिशिर अधिकारी को लिखे पत्र में सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा है कि, TMC ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहने का फैसला लिया है। बता दें कि, शिशिर अधिकारी ने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी। शिशिर अधिकारी टीएमसी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। 

  • 6 Aug 2022 7:28 AM GMT

    राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने किया मतदान 

    राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भी आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में मतदान किया। आपको बता दें कि, संसद के दोनों सदनों में कुल 788 सांसद हो सकते हैं। मगर, इनमें उच्च सदन की 8 सीट फिलहाल खाली है। ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President Election) में 780 सांसद वोट डालने के पात्र हैं।



  • 6 Aug 2022 6:27 AM GMT

    प्रधानमंत्री मोदी ने भी किया मतदान

    उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपना वोट डाला। संसद भवन में मतदान के लिए सांसदों की लंबी कतार लगी है।



  • 6 Aug 2022 6:23 AM GMT

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने भी डाला वोट

    देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ. मनमोहन सिंह उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने संसद भवन पहुंचे। वो व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे। 



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story