×

कर्ज लौटाने को तैयार विजय माल्या: लॉकडाउन पर बोला-काम ठप्प हो गया

भारत में भगोड़े घोषित कारोबारी विजय माल्या ने देश को एक ऑफर दिया है। उन्होंने अपना कर्ज लौटाने की पेशकश की। इतना ही नहीं माल्या ने ये भी कहा कि लॉकडाउन की वजह से उसकी कंपनियों का काम ठप्प हो गया है।

Shivani Awasthi
Published on: 31 March 2020 4:17 AM GMT
कर्ज लौटाने को तैयार विजय माल्या: लॉकडाउन पर बोला-काम ठप्प हो गया
X

नई दिल्ली: भारत में भगोड़े घोषित कारोबारी विजय माल्या ने देश को एक ऑफर दिया है। उन्होंने अपना कर्ज लौटाने की पेशकश की। इतना ही नहीं माल्या ने ये भी कहा कि लॉकडाउन की वजह से उसकी कंपनियों का काम ठप्प हो गया है। इसके बावजूद वह अपने कर्मचारियों को घर न भेज कर उसकी कीमत चुका रहे हैं। इस मामले में उन्होंने सरकार की मदद भी मांगी।

कर्ज लौटाने को लेकर विजय माल्या ने किया ट्वीट

दरअसल, शराब कारोबारी विजय माल्या ने लॉकडाउन का का हवाला देते हुए कर्ज वापस लौटाने की मांग की। माल्या ने ट्वीट किया, 'मैंने बार बार बैंकों को केएफए द्वारा ली गई कर्ज की राशि का 100% भुगतान करने का प्रस्ताव दिया हैं। लेकिन न तो बैंक पैसे लेने को तैयार हैं और न ही ईडी अपने अटैचमेंट को जारी करने को तैयार है, जो उन्होंने बैंकों के इशारे पर किया था।'

उन्होंने आशा की कि इस संकट में समय में वित्त मंत्रालय उसकी बात सुनता। काश संकट के इस समय में एफएम सुनता।

ये भी पढ़ेंः 2000 से ज्यादा यौनकर्मियों पर कोरोना की मार: सरकार से लगाई गुहार



लॉकडाउन पर काम ठप्प होने की शिकायत, मांगी सरकार की मदद

इतना ही नहीं माल्या ने भारत में कोरोना वायरस के संकट की वजह से जारी लॉकडाउन को लेकर भी शिकायत की। उन्होंने लिखा, 'भारत सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन कर के वो कर दिखाया, जो किसी ने सोचा नहीं था। हम इसका सम्मान करते हैं, लेकिन इसकी वजह से मेरी सभी कंपनियों का काम ठप हो गया है। सभी तरह की मैन्युफैक्चरिंग भी बंद है। इसके बावजूद हम अपने कर्मचारियों को घर नहीं भेज रहे हैं और उनका भुगतान कर रहे हैं। सरकार को हमारी मदद करनी होगी।'

ये भी पढ़ेंःचीन का खतरनाक खेल, फिर सज गईं किलर वायरस की मंडियां



ये भी पढ़ेंःबड़ी मुश्किल में फंस गए दूल्हे राजा, जानिए कोरोना ने कैसे बजाया सबका बाजा

बता दें कि विजय माल्या कर्ज भुगतान करने को लेकर पहले भी कई बार कह चुके हैं। लेकिन भारत वापस आने को तैयार नहीं है।माल्या 9000 करोड़ रुपये का कर्ज न चुकाने के बाद मार्च 2016 में भारत से भाग गया था। जिसके बाद से लगभग 4 सैलून से माल्या लंदन में रह रहा है और भारत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story