×

इन राज्यों में चार दिन होगी भारी बारिश और बर्फबारी, पड़ेगी भयानक ठंड

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत दक्षिण के राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। देश में उत्तर भारत के कई राज्यों में 22 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है।

Newstrack
Published on: 22 Nov 2020 3:56 AM GMT
इन राज्यों में चार दिन होगी भारी बारिश और बर्फबारी, पड़ेगी भयानक ठंड
X

नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में अब सर्दी सितम ढा रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बाद बढ़ती ठंड के बीच बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। देश में अचानक मौसम बदल रहा है।

मौसम के जानकारों ने कहा कि आने वाले दिनों में देश के कई राज्‍यों में बारिश हो सकती है। यह बारिश हल्‍की से तेज होने की संभावना है। इस बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ेगी। इसके साथ ही पहड़ों पर और बर्फबारी होने की आशंका है।

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत दक्षिण के राज्यों में बारिश की चेतावनी चेतावनी की है। देश में उत्तर भारत के कई राज्यों में 22 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है, तो वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी मौसम शुष्क बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बर्फबारी के चलते ठंडी हवाए चल रही हैं जिसके कारण भीषण ठंड पड़ने की आशंका है।

ये भी पढ़ें...भारतीय सेना का बदला: पाकिस्तान में मची तबाही, कई सैनिक ढेर और चौकियां तबाह

Heavy Rain And Snowfall

इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

इसके साथ ही जम्मू कश्मीर, गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 25 नवंबर के बीच कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें...खतरनाक ‘ग्लूमी संडे’ गाना: सुनने वाले पर ऐसा असर, कर लेता है आत्महत्या

दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज

उत्तर भारत पर बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गया है और वह आगे बढ़ गया। तो वहीं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु में हल्की बरसात की संभावना है। दक्षिण भारत के कई राज्यों पर पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मानसून के कारण अच्छी बारिश हुई।

ये भी पढ़ें...संक्रमण की लहर तेज़: कोरोना तो रहेगा, अपना बचाव खुद करें

केरल और तमिलनाडु को एक बार फिर बारिश कराने के लिए दक्षिणी राज्यों पर मिनी मॉनसून सक्रिय होने जा रहा है जबिक ओडिशा, तेलंगाना में हल्की बारिश हो सकती है। अभी केरल में बारिश बहुत कम हो जाएगी। लेकिन बारिश को लेकर अनुमान है कि इसके बाद अब 23 नवंबर से फिर बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिण पूर्वी भागों पर एक नया मौसमी सिस्टम बनना इसकी वजह है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story