×

4 दिन तक होगी भीषण बारिश: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

देश भर से यह मानसून की विदाई का समय है। लेकिन बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर अभी भी दिख रहा है जिसके कारण देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबित, तीन से चार दिनों में अभी कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

Newstrack
Published on: 20 Oct 2020 3:15 AM GMT
4 दिन तक होगी भीषण बारिश: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट
X
रविवार को पंजाब और हरियाणा पर अपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन जाएगा। रविवार शाम पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

लखनऊ: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान के असर की वजह देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के जानकारों ने संभावना जताई है कि आने वाले तीन से चार दिनों में अभी कई राज्‍यों में ऐसी भारी बारिश हो सकती है। इस संभावित सिस्टम के कारण झारखंड और बिहार में भी 22 से 24 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पर इसका असर नहीं दिखाई देगा। बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। संभावना जताई है कि यह जल्द ही और जो पकड़ लेगा। यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी पर अगले 3 दिनों तक रह सकता है।

इसके बाद यह धीरे-धीरे प्रभावी होता जाएगा और उत्तर और उत्तर पश्चिमी दिशा में ओडिशा के उत्तरी भागों और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा। 21 अक्टूबर तक यह डिप्रेशन और 22 अक्टूबर तक डीप डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा।

ये भी पढ़ें...हाथरस दंगे के साजिशकर्ता: PFI के चारों सदस्यों पर फैसला, बढ़ी न्यायिक हिरासत

Heavy Rain

उत्तरी तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में 21 और 22 अक्टूबर को तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार वर्षा हो सकती है। इसके अलावा यह सिस्टम बांग्लादेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर को व्यापक रूप से प्रभावित करेगा। इन इलाकों में 23 से 25 अक्टूबर के बीच भीषण बारिश हो सकती है। इस बीच संभावित सिस्टम के कारण झारखंड और बिहार में भी 22 से 24 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...डॉक्टर का घूंघरू डांस: ऋतिक भी हो गए फैन, की जमकर तारीफ़, देखें वीडियो

IMD ने जताई है ये आशंका

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी तटीय आंध्र में हो सकती है। 20 और 21 अक्टूबर को ओडिशा में तेज बारिश देखी जा सकती है। इन निम्न दबाव के प्रभाव के कारण आने वाले 4 दिनों के दौरान केरल को छोड़कर ओडिशा और प्रायद्वीपीय भारत में व्यापक रूप से भारी बारिश और मध्यम गरज और बिजली गिरने के साथ भारी से भारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें...पुलिस पर आतंकी हमला: इंस्पेक्टर के सिर पर मारी गोली, शहादत का बदला लेगी सेना

पिछले सिस्टम के मुकाबले यह लंबी दूरी का जमीनी सफर तय नहीं करेगा, बल्कि यह बीच रास्ते से ही मुड़ जाएगा। इससे पहेल बना सिस्सटम आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र को पार कर अरब सागर में गया था, जहां पहुंचने के बाद वह फिर से प्रभावी होकर डीप डिप्रेशन बना था। हालांकि नया सिस्टम ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा। इसके बाद अपनी दिशा परिवर्तित कर लेगा और संभावना है कि बांग्लादेश को पार कर असम व मेघालय की तरफ चला जाएगा। लेकिन मेघालय तक जाते जाते यह कमजोर हो जाएगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story