IMD का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, होगी बर्फबारी, चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28-29 दिसंबर को दिल्ली में शीतलहर चल सकती है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी शीतलहर चलने की संभावना है।

Newstrack
Published on: 28 Dec 2020 4:05 AM GMT
IMD का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, होगी बर्फबारी, चलेगी शीतलहर
X
मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

नई दिल्ली: देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर की वजह से आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28-29 दिसंबर को दिल्ली में शीतलहर चल सकती है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी शीतलहर चलने की संभावना है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। पंजाब में अगले 24 घंटे तक शीतलहर जारी रहेगी।

इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 28-29 दिसंबर तक शीतलहर चल सकती है। उत्तराखंड में रविवार को काफी बारिश हुई है जिसके बाद राज्य में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल की राजधानी में शिमला में जमकर बर्फबारी हुई है। उत्तराखंड के मसूरी में बारिश और बर्फबारी दोनों हुई है। जम्मू के कटरा( वैष्णों देवी) में भी बर्फबारी हुई है। इसके बाद अब उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें...किसान आंदोलन: किसानों ने बनाई नई रणनीति, अब लिया ये बड़ा फैसला

Heavy Rain

उत्तराखंड में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया है कि आज और कल पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और मैदानी जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि बर्फबारी के कारण पहाड़ों में चट्टानें खिसक सकती है और रास्ता जाम हो सकता है। पहाड़ी जिलों के स्थानीय प्रशासन ने सैलानियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

ये भी पढ़ें...जेपी नड्डा ने शेयर किया राहुल गांधी का पुराना वीडियो, पूछा- ये क्या जादू हो रहा है?

पड़ेगी कोहरे की मार

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 29-30 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है। इसके साथ ही सौराष्ट्र और कच्छ के उत्तरी हिस्सों में भी अगले दो दिन शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि 29-31 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में भी 29-31 दिसंबर तक सुबह में घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश में भैंसों का हो गया अपहरण, बदमाशों ने मांगी हजारों रुपए फिरौती

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story