×

Weather Alert: देश में अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं तेज आंधी

देश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इस बीच देश में अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Dharmendra kumar
Published on: 17 April 2020 5:53 AM GMT
Weather Alert: देश में अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम, कहीं बारिश तो कहीं तेज आंधी
X

नई दिल्ली: देश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इस बीच देश में अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट आएगी। कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी का भी पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले 24 घंटों में तेलंगाना, रॉयलसीमा और उत्तर कर्नाटक में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

यह भी पढ़ें...इस बड़े नेता के बेटे की लॉकडाउन में है आज शादी, जानिये क्या कर रही है सरकार

प्राइवेट फोरकास्टर स्काईमेट के मुताबिक पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। तो वहीं पश्चिमी यूपी और हरियाणा में भी हल्की बौछारें हो सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें...कोरोना से जंग: आयशा टाकिया के पति की हो रही तारीफ, किया ऐसा काम

राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में भी कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी आई थी। इस वजह से हवा की गुणवत्ता खऱाब हुई है। झारखंड के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। 20 अप्रैल को रांची, जमशेदपुर जैसे कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story