×

अभी-अभी अलर्ट जारी: यहां मौसम बदलेगा करवट, होगी भीषण बारिश

भयंकर गर्मी और तेज धूप से दिल्ली सहित उत्तर भारत के तमाम राज्यों के तापमान में वृध्दि हुई है। चंचलाती धूप और तड़कती-भड़कती गर्मी के चलते कुछ राज्यों के लिए राहत की खबर है।

Vidushi Mishra
Published on: 10 Jun 2020 5:21 AM GMT
अभी-अभी अलर्ट जारी: यहां मौसम बदलेगा करवट, होगी भीषण बारिश
X

नई दिल्ली : भयंकर गर्मी और तेज धूप से दिल्ली सहित उत्तर भारत के तमाम राज्यों के तापमान में वृध्दि हुई है। चंचलाती धूप और तड़कती-भड़कती गर्मी के चलते राहत की खबर ये है कि इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालत बनते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट ने दिया पूर्व मुख्यमंत्रियों को झटका, जारी किया ये महत्वपूर्ण आदेश

कई राज्यों पर असर

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 'दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है।' इसके बढ़ने से कई राज्यों पर असर पड़ेगा।

आगे मौसम विभाग ने बताया कि 10 जून मतलब आज से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है और बारिश का ये सिलसिला 13 जून तक जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी कोरोना से विधायक की हुई मौत, देश में ऐसा पहला मामला

इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश की बूंदा-बांदी पड़ सकती हैं। वहीं मंगलवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली का तापमान

इसके साथ ही सोमवार को यहां राजधानी दिल्ली का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि हवा में नमी का स्तर 38 से 86 के बीच रहा।

ये भी पढ़ें...अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके, 4.3 मापी गई तीव्रता

देश के राज्य हरियाणा और पंजाब में भी मौसम के अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतर भागों में तापमान सामान्य के करीब या उससे थोड़ा नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बता दें, यूपी के कई भागों में पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। राज्य में सबसे अधिक तापमान झांसी (42.5 डिग्री सेल्सियस) में रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें...डॉक्टर का ऐसा रूप: देखकर रह जाएंगे दंग, इलाज के बदले यहां मिलता है अपमान

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story