×

Weather Alert: देश के इन राज्यों में पहुंचा मानसून, भारी बारिश से अलर्ट जारी

बुधवार को देश के तमाम राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत उत्तर भारत के कई राज्य शामिल हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 25 Jun 2020 5:50 AM GMT
Weather Alert: देश के इन राज्यों में पहुंचा मानसून, भारी बारिश से अलर्ट जारी
X

नई दिल्ली : बुधवार को देश के तमाम राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत उत्तर भारत के कई राज्य शामिल हैं। मौसम के सुहाना होने से यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने की आधिकारिक घोषणा आज की जाएगी। जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्तपतिवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अंदाजा है।

ये भी पढ़ें... लोहिया संस्थान को संभालेगी अब ये महिला, हटाए गए निदेशक एके त्रिपाठी

दिल्ली में मॉनसून ने दस्तक दे दी

राजधानी में बीते बुधवार को मानसून के आने से हल्की बारिश हुई थी, जिसके चलते तापमान में भी कमी दर्ज की गई है और मौसम सुहावना भी हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया कि ‘दिल्ली में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और कुछ स्थानों पर बारिश हुई। पूर्वानुमान के मुताबिक, शहर में मानसून के आने की घोषणा बृहस्पतिवार को होगी।’

जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून के बादलों की वजह से बुधवार को बारिश हुई।

ये भी पढ़ें...पेरिस में आज से आम लोगों के लिए फिर से खुलेगा एफिल टॉव

भारी बारिश होने की संभावना

इसके साथ ही मौसम विभाग ने राजधानी में गुरुवार को दूररदाज के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। सामान्य तौर पर दिल्ली में मॉनसून 27 जून को पहुंचता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 3 दिनों तक बारिश के साथ तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक आला अधिकारी ने चंडीगढ़ में मौसम का हाल बताते हुए बताया कि मॉनसून पंजाब के उत्तरी हिस्सों की तरफ भी आगे बढ़ा है और इस वजह से बारिश हुई और तापमान में गिरावट हुई। पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी बारिश हुई। सामान्य तौर पर पंजाब और हरियाणा में मॉनसून जुलाई के पहले सप्ताह में आता है।

ये भी पढ़ें...Heavy Rainfall Alert: यूपी समेत देश के इन हिस्सों में आज मानसून रहेगा मेहरबान

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब

आला अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को पंजाब और हरियाणा में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद की तरफ बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार को मॉनसून पहुंच जाएगा। साथ ही हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि प्रदेश के भी अधिकतर हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई और यहां पिछले साल की अपेक्षा मॉनसून ने जल्दी दस्तक दे दी।

ये भी पढ़ें...25 जून, 1975: लोकतंत्र का सबसे काला दिन, ऐसे लिखी गई आपातकाल की पटकथा

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story