×

केरल में मानसून ने दी दस्तक, UP समेत इन राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी

भीषण गर्मी की मार झेल रहे देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। मानसून ने करेल पहुंच गया है। मौसम विभाग(IMD) ने इसकी पुष्टि की है। केरल में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। केरल समेत केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

Dharmendra kumar
Published on: 2 Jun 2020 4:46 AM GMT
केरल में मानसून ने दी दस्तक, UP समेत इन राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी
X

नई दिल्ली: भीषण गर्मी की मार झेल रहे देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। मानसून ने करेल पहुंच गया है। मौसम विभाग(IMD) ने इसकी पुष्टि की है। केरल में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। केरल समेत केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने कहा कि इस बार मानसून की बारिश अच्छी होगी। तो वहीं उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भी प्री-मानसून एक्टिविटीज की शुरुआत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें...पाक उच्चायोग के दोनों अफसरों ने भारत छोड़ा, पुलिस की जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा

सोमवार को कई राज्यों में बारिश हुई है। आने वाले दिनों में अभी और बारिश हो सकती है। मौसम में इस बदलाव का असर अब दिख रहा है और वाले दिनों में तेजी से आगे बढ़ता मानसून अन्य राज्यों में भी पहुंचेगा।

तो वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के करनाल, सोनीपत और पानीपत को अलावा उत्तर प्रदेश के शामली, बागपत, गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ और दिल्ली के कई स्थानों पर बारिश हो कती है। इस दौरान 20-40 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलेगी।

यह भी पढ़ें...जनता पर महंगाई की मार! CNG के बढ़े दाम, जानिए नया रेट

10 दिनों में उत्तर भारत की सीमाओं से टकरा सकता है

मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर सबकुछ अच्छा रहा तो अगले 10 दिनों में उत्तर भारत की सीमाओं को छू सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 15 से 20 जून के बीच मानसून पहुंच सकता है, तो वहीं झारखंड में तो यह 15 जून तक पहुंचेगा। दिल्ली में 20 जून के बाद मानसून आएगा, तो वहीं महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी इसी दौरान मानसून पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें...UP सहायक शिक्षक भर्ती: उम्मीदवारों को आवंटित हुआ जिला, यहां देखें पूरी लिस्ट

अच्छी बारिश का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग ने अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉक्टर मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। इस बार मानसूनी बादल देशभर में सामान्य से अधिक बरसेंगे। उन्होंने आगे कहा कि एक जून को केरल में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। यह अपनी निर्धारित रफ्तार से ही देश के दूसरे हिस्से की ओर बढ़ेगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story