×

भारी बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, पड़ेगी भयानक ठंड

वर्ष 2020 खत्म होने वाला है। लोग नए साल के स्वागत में जुट गए हैं। वही देश के कई राज्यों में बारिश और ठंड का कहर बढ़ने वाला है। नए साल 2021 लगने के 2-3 दिनों तक ऐसा ही मौसम दिखने वाला है।

Monika
Published on: 30 Dec 2020 1:41 PM GMT
भारी बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, पड़ेगी भयानक ठंड
X
साल के आखिरी दिन इन राज्‍यों में बारिश की संभावना

वर्ष 2020 खत्म होने वाला है। लोग नए साल के स्वागत में जुट गए हैं। वही देश के कई राज्यों में बारिश और ठंड का कहर बढ़ने वाला है। नए साल 2021 लगने के 2-3 दिनों तक ऐसा ही मौसम दिखने वाला है।

आपको बता दें, कि उत्तर भारत के शहरों में भीषण सर्दी का प्रकोप इसी तरह से नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। वही 1 जनवरी को भी कई शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। उत्तर भारत के कई इलाकों में आने वाले एक-दो दिन शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसी के साथ पूरे देश में भीषण शीतलहर शुरू हो सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते आवागमन प्रभावित हो सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका है। बर्फीली हवाओं से दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में शीतलहर चलेगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना है।

राजस्थान

राजस्थान में 28, 29 और 31 दिसंबर को कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जरी किया गया है। राजस्थान के पहाड़ी इलाकों की बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों की ओर मुड़ने से राजस्थान में अगले तीन दिन सर्दी और बढ़ने वाली है । शीतलहर चलने से पारा और गिरने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 दिसंबर तक कई शहरों में दिन-रात का तापमान 3-5-डिग्री तक गिर सकता है।

हिमाचल

हिमाचल भी पूरी तरह से शीतलहर हवानों में रहने वाला है। यहां के सात बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे जा चूका है। रविवार देर शाम शिमला में हलकी बर्फबारी हुई। हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना समेत मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन जिलों के मैदानी भागों में 29, 30 और 31 दिसंबर को धुंध के साथ शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

पंजाब

पंजाब में शीतलहर का कहर जारी है। सूबे में अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य जिलों में 18 डिग्री तक तापमान रहा । मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन बर्फीली हवा और कोहरे के कारण तापमान में और गिरावट होगी।

कश्मीर

रविवार को शीतलहर हवाएं और तेज़ होती दिखी. घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, मौसम विभाग के अनुमान घाटी में अगले तीन दिनों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

यह पढ़ें….बुरी खबर शिक्षक भर्ती पर: 36 हजार शिक्षकों को करना होगा इंतजार, पढ़ें पूरी खबर

बिहार

बिहार में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। पिछले 24 घंटे में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। वही पटना का तापमान शनिवार के बराबर रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 48 घंटे में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं दिख रही है। पटना का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस मनाएंगी पाकिस्तान के टुकड़े होने का जश्न, तमाम वरिष्ठ नेता होगें शामिल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story