×

इन राज्यों में 3 दिन होगी भारी बारिश, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, टूटा 15 साल का रिकाॅर्ड

मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण पश्चिम और पश्चिमी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

Dharmendra kumar
Published on: 2 Jan 2021 3:21 AM GMT
इन राज्यों में 3 दिन होगी भारी बारिश, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, टूटा 15 साल का रिकाॅर्ड
X
मौसम विभाग ने बताया है कि 4 से 6 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है और शीतलहर का प्रकोप जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में शीतलहर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण पश्चिम और पश्चिमी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हरियाणा के झज्जर, रोहतक, जींद, पानीपत, करनाल और उत्तर प्रदेश के शामली, देवबंद और सहारनपुर में बारिश बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में रविवार से निचले व मध्यम क्षेत्रों में बारिश होगी जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि 6 जनवरी तक पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में शीत लहर का जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें...केजरीवाल सरकार ने नए साल का दिया तोहफा, दिल्ली के लोगों को मिली ये बड़ी राहत

विभाग ने बताया कि 7 जनवरी से उत्तर भारत में तेज शीत लहर चलेगी। अभी एक दिन और इसी तरह की कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। उसके बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक हवाओं का रुख बदलेगा और गिरते तापमान पर ब्रेक लगेगा। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश जारी रहेगी।

Cold in North India

मौसम विभाग ने बताया है कि 4 से 6 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में कुछ जगहों पर ओले पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई इलाकों में शीतलहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान ऐसी ही स्थिति जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें...रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: रेलवे ने किया ये बड़ा ऐलान, जानकर झूम उठेंगे आप

टूटा 15 साल का रिकाॅर्ड

दिल्ली शीत लहर की चपेट में है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 15 साल में सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले आठ जनवरी 2006 को शहर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते साल जनवरी में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें...भारत और ब्रिटेन के बीच 8 जनवरी से फिर शुरू होंगी उड़ानें, इस वजह से लगी थी रोक

यहां कड़ाके की ठंड

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बीते 24 घंटे में शीतलहर और ठंड जारी है। इसके साथ ही घना कोहरा भी छाया रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तरप्रदेश में अलग-अलग स्‍थानों पर बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की है, तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम सर्द रहने की आशंका जताई है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story