×

भयानक होगा मौसम: इन राज्यों में जमकर गिरेगा पानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। दिल्ली में ठंड में थोड़ी कमी आई है, लेकिन लोगों को बारिश परेशान करने वाली है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, जल्द ही मौसम में बदलाव नजर आएगा। 4 और 5 फरवरी को राजधानी में बारिश हो सकती है।

Dharmendra kumar
Published on: 3 Feb 2021 1:52 PM GMT
भयानक होगा मौसम: इन राज्यों में जमकर गिरेगा पानी, IMD ने जारी किया अलर्ट
X
उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। मौसम में बदलाव का असर दिखने लगा है। बुधवार को कई राज्यों में बादल छाए रहे।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। मौसम में बदलाव का असर दिखने लगा है। बुधवार को कई राज्यों में बादल छाए रहे।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बुधवार यानी 3 फरवरी से 5 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान ने बताया है कि आने वाले तीन से चार दिन तक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फगानिस्तान के ऊपर चक्रवात सक्रिय है। इसकी वजह से कई राज्यों में बारिश होगी। इसके साथ ही शीतलहर से भी राहत मिल सकती है।

दिल्ली में बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। दिल्ली में ठंड में थोड़ी कमी आई है, लेकिन लोगों को बारिश परेशान करने वाली है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, जल्द ही मौसम में बदलाव नजर आएगा। 4 और 5 फरवरी को राजधानी में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें...अलर्ट मोदी सरकार: अब किसान आंदोलन पर सटीक नजर, विदेशी कॉल्स की मॉनिटरिंग

rainfall

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कुछ इलाकों में 4 फरवरी को अधिक बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी की निम्‍न हवाएं की वजह से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तरी राजस्‍थान, उत्‍तर पश्चिम मध्‍य प्रदेश, पश्चिमी यूपी और दिल्‍ली में भी 4 फरवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...महापंचायत में टिकैत की हुंकार: बोले- जब-जब राजा डरता है तो करता है ऐसा काम

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी यूपी, पूर्वी मध्‍य प्रदेश और उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में 5 फरवरी को तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। अब मौसन में होने जा रहे इस बदलाव के बाद एक बार फिर ठंड और बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...घुसपैठ में पाकिस्तान: दुश्मन देश को नहीं चैन-सकून, साजिश के लिए चली काली चाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story