×

इन राज्यों में 5 दिन होगी भारी बारिश: IMD ने जारी किया अलर्ट, भयानक होगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी राज्यों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में अगले पांच दिनों के लिए मौसम में बदलाव हो सकता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ बारिश एवं बर्फबारी हो सकती है।

Dharmendra kumar
Published on: 28 Feb 2021 3:47 AM GMT
इन राज्यों में 5 दिन होगी भारी बारिश: IMD ने जारी किया अलर्ट, भयानक होगा मौसम
X
देश के कई राज्यों में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अब एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अब एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ कारण देखने को मिल रहा है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, देवबंद, नजीबाबाद, बिजनौर, मेरठ, खतोली, हस्तिनापुर, चांदपुर, अमरोहा और मुरादाबाद जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी राज्यों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में अगले पांच दिनों के लिए मौसम में बदलाव हो सकता है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ बारिश एवं बर्फबारी हो सकती है जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी गरज के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें...अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मामले में बड़ा खुलासा, सुरक्षा एजेंसियों के उड़े होश

Rainfall

पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय अरुणचाल प्रदेश और सिक्किम और सब हिमालयन पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में शुष्क मौसम रहेगा।

कश्मीर में शनिवार को बर्फबारी हुई है जिसके कारण शीतलहर जैसे हालात हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बर्फबारी हुई।

ये भी पढ़ें...डिजिटल मीडिया गाइडलाइंस पर उठे सवाल, तो सरकार बोली- नियम पुराना

बता दें कि इसके पहले भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में बारिश हुई थी, तो वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी देखी गई थी।

गर्मी का आगमन

देश के कई राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में लोग सालों में पहली बार बसंत में इतनी गर्मी का सामना कर रहे हैं।शनिवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो वहीं मुंबई में 34.6 और कोलकाता में 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story