×

तूफानी बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, पड़ेगी कंपाने वाली ठंड

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में ठंड ने 10 साल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे चला गया। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 15 डिग्री रहा।

Newstrack
Published on: 18 Dec 2020 3:52 AM GMT
तूफानी बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, पड़ेगी कंपाने वाली ठंड
X
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), चेन्नई ने बताया है कि तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में शुक्रवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

नई दिल्ली: देश में इस समय दो तरह का मौसम चल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण देश के कई राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। तो वहीं कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है, तो वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में झील, झरने और तालाब ठंड से जमने लगे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में ठंड ने 10 साल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे चला गया। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 15 डिग्री रहा।

मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। जबकि तमिलनाडु, पुदुचेरी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...भूकंप से कांपा दिल्ली-NCR, डरकर घरों से भागे लोग, वैज्ञानिकों ने जताई ये बड़ी चिंता

बर्फबारी और ठंड की वजह से उत्तराखंड और हिमाचल में भी लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऊधमसिंह नगर में तो अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम मापा गया। ऐसा 20 साल बाद हुआ है।

Heavy Rain

ये भी पढ़ें...ठंड से कांपा उत्तर भारत: दिल्ली में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, अभी ऐसा रहेगा मौसम

कोल्ड डे की स्थित रह सकती है

मौसम विभाग ने बताया है कि कोल्ड डे की स्थिति हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में बनी रह सकती है। इनमें से कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को 'गंभीर शीत लहर' चल सकती है। हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण ठंड देखने को मिला है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो बृहस्पतिवार को 4 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस में हलचल तेज: सोनिया गांधी ने बुलाई आपात बैठक, हो सकता है ये बड़ा फैसला

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), चेन्नई ने बताया है कि तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में शुक्रवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। मध्यम बारिश के अलावा मध्यम गरज के साथ नागापट्टिनम, मइलादुथुराई, पेरामबलुर, रामनाथपुरम, तंजावुर और तिरुवूर जिले और तमिलनाडु और कराइकल क्षेत्र में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि 22 दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति जारी रहेगी। इस दौरान लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story