दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड, यहां टूटा 30 साल का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं के कारण उत्तर भारत में पारा और गिर गया है। कश्मीर घाटी में भीषण शीलतलहर पड़ रही है।

Dharmendra kumar
Published on: 15 Jan 2021 3:50 AM GMT
दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड, यहां टूटा 30 साल का रिकॉर्ड
X
बीते 30 सालों में सबसे अधिक ठंड रही। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ जो 30 वर्षों में शहर का सबसे कम तापमान है।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हर दिन तापमान में रिकॉर्ड गिरावट हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान गुरुवार को गिरकर 1.8 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। दिल्ली भीषण'' शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल शीतलहर से राहत मिलने वाली नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं के कारण उत्तर भारत में पारा और गिर गया है। कश्मीर घाटी में भीषण शीलतलहर पड़ रही है। यहां की डल झील और कई अन्य जलाशयों के अधिकतर इलाकों में पानी जम गए हैं। श्रीनगर में बीती रात बीते 30 सालों में सबसे अधिक ठंड रही। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ जो 30 वर्षों में शहर का सबसे कम तापमान है।

श्रीनगर में 1995 में तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, तो वहीं 1991 में तापमान शून्य से नीचे 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। श्रीनगर में अब तक का सबसे कम तापमान 1893 में शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

ये भी पढ़ें...Farmer Protest: किसानों-सरकार के बीच आज बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

cold wave

अभी पड़ेगी भीषण ठंड

उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भी भीषण ठंड पड़ रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर इलाके सुबह घने कोहरे की चपेट में रहे। शुक्रवार को भी यूपी के अधिकतर इलाकों कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक ऐसे ही मौसम एक-दो दिन और बना रह सकता है। इस दौरान ठिठुरन भरी सर्दी बरकरार रहेगी।

ये भी पढ़ें...कोरोना वैक्सीनेशन: केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश, जानिए किसे लगेगी वैक्सीन

शीतलहर की संभावना

बीते 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भीषण शीतलहर चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहने की संभावना है। इस दौरान में राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में जबरदस्त शीतलहर पड़ रही।

ये भी पढ़ें...कृषि कानून: राज भवनों का घेराव करेगी कांग्रेस, दिल्ली में मोर्चा संभालेंगे राहुल

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या तथा आगरा मंडलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ, बरेली, आगरा, मेरठ तथा वाराणसी मंडलों में भी यह सामान्य से कम रहा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।न

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story