×

इंतजार हुआ खत्म: मानसून ने दी दस्तक, इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

मानसून के आने का इंतजार लोगों को बेशब्री से रहता है। मई-जून की उमस भरी गर्मी से राहत की चाहत में बारिश को बुलावा देते हैं। देश के महाराष्ट्र, गुजरात व छत्तीसगढ़ सहित पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून दस्तक दे चुका है।

Vidushi Mishra
Published on: 15 Jun 2020 6:48 AM GMT
इंतजार हुआ खत्म: मानसून ने दी दस्तक, इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट
X

नई दिल्ली : मानसून के आने का इंतजार लोगों को बेशब्री से रहता है। मई-जून की उमस भरी गर्मी से राहत की चाहत में बारिश को बुलावा देते हैं। देश के महाराष्ट्र, गुजरात व छत्तीसगढ़ सहित पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून दस्तक दे चुका है। हालांकि इसकी रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह मॉनसून की रफ्तार कुछ धीमी रहने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें.... तबाही के 24 घंटे: 60 बार भूकंप से हिली धरती, खौफ में हैं देश

अगले 48 घंटे के दौरान

जानकारी देते हुए मौसम विभाग के अनुसार, 'उत्तरी अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों में झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के विस्तार के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।'

इस पर मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगले एक सप्ताह के लिए मॉनसून की रफ्तार धीमी रहेगी। आपको बता दें कि रविवार को मॉनसून पूरे महाराष्ट्र में दस्तक देने के साथ ही गुजरात और छत्तीसगढ़ के भी कुछ हिस्सों में पहुंच गया।

ये भी पढ़ें....भूकंप से हिला देश: जोरदार झटके से कांप उठे लोग, घरों से बाहर भागे सभी

कुछ इलाकों में भारी बारिश

इसके साथ ही दिल्ली में उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नजदीक रहा जबकि आर्द्रता का स्तर 40-82 प्रतिशत के बीच बना रहा। दिल्ली के पूसा केंद्र ने अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

मौसम की जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मॉनसून गुजरात पहुंच गया है और अगले 5 दिनों में दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

इन राज्यों में अहमदाबाद, गांधीनगर और वलसाड तथा केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली के इलाकों में अगले 24 घंटे में बारिश का अनुमान है। दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में और सौराष्ट्र- कच्छ के अलग-अलग क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें....दिल्ली में बढ़ते संक्रमण के बीच व्यापारियों की बैठक, दुकानों पर लिया बड़ा फैसला

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story