×

झमाझम बारिश से भीगेंगे ये राज्य: IMD का अलर्ट जारी, दिल्ली में रहेगा ऐसा मौसम

शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में मौसम साफ बने रहने की संभावना है। वहीं अन्य महानगर चेन्नई में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। कोलकाता में भी हल्की बारिश हो सकती है। 

Shreya
Published on: 17 Oct 2020 4:02 AM GMT
झमाझम बारिश से भीगेंगे ये राज्य: IMD का अलर्ट जारी, दिल्ली में रहेगा ऐसा मौसम
X
मुंबई, चेन्नई में होगी हल्की बारिश, दिल्ली में मौसम रहेगा साफ

नई दिल्ली: देश के अधिकतर राज्यों में मॉनसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अभी भी कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पर हल्की, मध्यम और भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी शनिवार को मुंबई में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि पश्चिमी महाराष्ट्र के कई जिलों में भीषण बारिश के चलते पैदा हुई बाढ़ की स्थिति की वजह से अब तक 28 लोगों की जान चली गई है। जबकि दो हजार से ज्यादा घर क्षति ग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा बड़े स्तर पर फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

दिल्ली और अन्य महानगरों में ऐसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। वहीं अन्य महानगरों जैसे चेन्नई में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार है। कोलकाता में भी गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा हल्के बहुत बादल भी छाए रहेंगे। वहीं जम्मू, श्रीनगर और लद्दाख में आसमान साफ रहने की बात कही गई है। IMD की मानें तो ओडिशा की राजधानी गुवाहाटी में कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे।

यह भी पढ़ें: बलिया हत्याकांड का सच: मुख्य आरोपी ने जारी किया वीडियो, किया ये खुलासा

moderate rain (फोटो- सोशल मीडिया)

इन राज्यों में भी भारी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों में दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और आंतरिक कर्नाटक, कोंकण गोवा के कुछ जगहों पर हल्की बारिश और कुछ हिस्सों में मध्यम बरसात हो सकती है।

यह भी पढ़ें: मौतों से दहला यूपी: हुआ भीषण सड़क हादसा, बिछीं कई लाशें, 24 घायल

flood (फोटो- सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र और तेलंगाना में कई लोगों की गई जान

वहीं पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, विजयनगरम,पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी, गुंटूर, कृष्णा, प्रकाशम, श्रीकाकुलम जिलों में भी बारिश के आसार हैं। बता दें कि बीते दिनों महाराष्ट्र और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद समेत कई जिलों में बारिश के चलते बाढ़ के हालात पैदा हो गए। वहीं बाढ़ संबंधित घटनाओं में दोनों राज्यों में कई लोगों की जान चली गई है। पश्चिमी महाराष्ट्र में करीब 28 लोगों की जान चली गई है, जबकि तेलंगाना में बारिश संबंधित घटनाओं में 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: विवेक ओबेरॉय ड्रग्स कनेक्शन: गृहमंत्री देशमुख का बड़ा बयान, NCB से जाँच की मांग

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story