×

मौसम: यूपी, प. बंगाल समेत 13 राज्यों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश समेत 13 राज्यों में सोमवार को भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Aditya Mishra
Published on: 2 May 2023 5:26 PM GMT
मौसम: यूपी, प. बंगाल समेत 13 राज्यों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत 13 राज्यों में सोमवार को भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें...बारिश से बुरा हाल: 7 शेरों को छोड़ना पड़ा जंगल, पहुंचे शहर

बारिश की चेतावनी! इन 12 राज्यों में कुछ ऐसा होगा मौसम का हाल

सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों, सिक्किम, अंडमान निकोबार और मेघालय में बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है जबकि मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से, बिहार, गुजरात, आंध्र प्रदेश के कई, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में भी भारी बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में 34 तो राजस्थान में 36 फीसदी सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है।

बारिश से मचा हाहाकार! देखते ही देखते डूब गया पूरा राज्य

ये भी पढ़ें...जानिए कहा भीषण बारिश को लेकर मचा हाहाकार, हाई अलर्ट जारी

2 दिन इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

16 सितंबर- पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल (हिमालयन रेंज), तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, असम, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश की आशंका है।

17 सितंबर- पूर्वी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र (विदर्भ), छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी, कई राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश कर रही तांडव

पिछले 24 घंटे में भारी बारिश वाले स्थान

स्थान बारिश का आंकड़ा ( मिलीमीटर में)

हट बे- अंडमान - 40

महाबलेश्वर - महाराष्ट्र -30

नासिक - महाराष्ट्र- 30

धर्मशाला - हिमाचल- 20

इंदौर- मध्य प्रदेश -20

शाहजहांपुर - उत्तर प्रदेश - 20

कानपुर -उत्तर प्रदेश - 10

कोटा - राजस्थान - 10

वेल्लोर - तमिलनाडु- 10

जलपाईगुड़ी - प. बंगाल- 10

ये भी पढ़ें...बारिश में सब खत्म! न पुल-न सड़क, बच्चों ने किया ऐसा अनोखा विरोध

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story