×

एमपी, उत्तराखंड़ समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जारी हुआ अलर्ट

मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। कई राज्यों में भारी बारिश की चेतवानी जारी रही है। यूपी गंगा, यमुना समेत कई नदियों ने बाढ़ से तबाही मचा रखी है।

Dharmendra kumar
Published on: 15 May 2023 1:41 PM GMT (Updated on: 22 May 2023 6:47 PM GMT)
एमपी, उत्तराखंड़ समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जारी हुआ अलर्ट
X

नई दिल्ली: मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। कई राज्यों में भारी बारिश की चेतवानी जारी रही है। यूपी गंगा, यमुना समेत कई नदियों ने बाढ़ से तबाही मचा रखी है।

यूपी में वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर, बलिया, हमीरपुर, चित्रकूट समेत कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश की आर्थिक नगरी मुंबई में भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों को ऐहितियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें...तेजस में राजनाथ ने भरी उड़ान, जानें इस लड़ाकू विमान की विशेषताएं, डरते हैं चीन-पाक

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बाढ़ से लोग परेशान हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र बनने और द्रोणिका के गुजरने से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग की तरफ से आगामी 24 घंटों में सागर, पन्ना, छतरपुर, दमोह, विदिशा समेत 13 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश की नई नदियां उफान पर हैं। गंगा और यमुना ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं, तो कहीं तेज और मध्यम बारिश की संभावना है। पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें...योगी सरकार के ढाई साल: सीएम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाईं उपलब्धियां

बिहार की राजधानी पटना तथा राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चमोली, नैनीताल, पौढ़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में 20 और 21 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चमौली और पौढ़ी गढ़वाल में भारी बारिश हो सकती है, जिस कारण वहां पर गंगा नदी के स्तर बढ़ सकता है और इससे मैदानी इलाकों की समस्या काफी बढ़त सकती है।

यह भी पढ़ें...ट्रैफिक नियम के खिलाफ ट्रांसपोर्ट की हड़ताल, संभलकर निकले, कई स्कूल बंद

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बीती भारी बारिश हुई। ऊपरी चक्रवाती तूफान के कारण आज हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

राज्यों के मौसम का हाल

19 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र, गोवा, विदर्भ, गुजरात, बिहार, झारखंड, ओडिशा में मध्यम और भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं 20 सितंबर को उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, अंडमान और निकोबार, सौराष्ट्र, कच्छ, कर्नाटक में बारिश होगी।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी: भारी बारिश और बाढ़ से डूबा यूपी, हर तरफ पानी ही पानी

21 सितंबर को उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, अंडमान निकोबार में भारी बारिश की संभावना है। 22 को सितंबर को पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, केरल में बारिश और 23 सितंबर- गुजरात, छत्तीसगढ़, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में बारिश

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story