×

Weather Today Update: तीन राज्यों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई इलाकों में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल

Weather Today Update 21 july 2023: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के कई अन्य इलाकों में भी आज भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। राजधानी दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना नहीं है और उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर सकती है।

Anshuman Tiwari
Published on: 21 July 2023 4:54 AM GMT
Weather Today Update: तीन राज्यों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई इलाकों में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल
X
Weather Today (photo: social media )

Weather Today Update 21 july 2023: देश के कई इलाकों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है तो कई इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने आज मध्य महाराष्ट्र, कोंकण व गोवा और दक्षिण गुजरात के विभिन्न इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के कई अन्य इलाकों में भी आज भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। राजधानी दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना नहीं है और उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर सकती है। राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में आज भारी से बहुत भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर इन सभी राज्यों में मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों के अलावा मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और केरल के कई इलाकों में भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती ओडिशा तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान इसके ओडिशा तट पर धीरे-धीरे पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, विदर्भ, मध्य प्रदेश, झारखंड और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में आज बारिश के दौरान काफी तेज गति से हवाएं चलने की आशंका है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे वाली हो सकती है।

स्काईमेट वेदर का पूर्वानुमान

स्काईमेट वेदर के मुताबिक कोंकण और गोवा में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। दक्षिणी गुजरात, दक्षिणी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, तेलंगाना, दक्षिणी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचे स्थानों पर हल्की से मध्यम तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तरी पंजाब, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, शेष मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, आंतरिक कर्नाटक, केरल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और लक्षद्वीप में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Anshuman Tiwari

Anshuman Tiwari

Next Story