Weather Updater: दिल्ली, उत्तर प्रदेश में हीट वेव को लेकर चेतावनी, जानें इन जिलों का हाल

Weather Update 22 May 2023: दिल्ली में रविवार को मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक रहा। IMD ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर प्रदेश में चेतावनी जारी की। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाको में लो की भी संभावना है।

Vertika Sonakia
Published on: 22 May 2023 3:30 PM GMT
Weather Updater: दिल्ली, उत्तर प्रदेश में हीट वेव को लेकर चेतावनी, जानें इन जिलों का हाल
X
आज का मौसम (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

Weather Update 22 May 2023: दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुँचा। भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान दिखे। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। साथ ही उत्तर प्रदेश के 18 जिलों के लिए भी लू की चेतावनी है।

उत्तर प्रदेश के किन जिलों में है लू की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के बाँदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, मथुरा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर के इलाकों में लू का प्रकोप लोगों बेहाल कर सकता है।
साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। इन इलाको में लू के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि मंगलवार को मौसम में बदलाव दिखेगा और पश्चिमी एवं पूर्वी यूपी में बारिश के संकेत है।

उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम का हाल

विभाग की मानें तो कुछ जिलों में लू चलने के अलावा धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। बीते दिनों की तरह राजधानी लखनऊ में सोमवार को मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा दिल्ली से लगे नोएडा के तापमान में बढ़ोतरी होगी। यहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जाने की संभावना है। गाजियाबाद में भी नोएडा जैसा मौसम रहने की आशंका जताई गई है।

जबकि प्रयागराज, आगरा, मेरठ, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इसके आसपास के इलाकों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों तक यहां गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। जबकि यहां धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

दिल्ली में मौसम बदलने के संकेत आईएमडी ने अपने नवीनतम क्षेत्रीय पूर्वानुमान में कहा कि दिल्ली में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति और तेज हवाएं चल सकती हैं। मार्च में दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। आईएमडी ने बताया कि नजफगढ़ मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया। पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री पहुंचा। के अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान ऑफ 42.9 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। हालांकि 24 मई से 26 मई के बीच हल्की बारिश का माहौल रहेगा।

इन राज्यों में आज बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तर पूर्वी भारत और केरल में बारिश की संभावना है। उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, दक्षिण हरियाणा, पश्चिम राजस्थान की अलग अलग हिस्सों में हीट वेव चलने की संभावना है। दिल्ली उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में धीरे धीरे बारिश होगी।

बढ़ती गर्मी के चलते डॉक्टरों ने दी चेतावनी

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में लू और अधिक गर्मी के संकेत है। भीषणगर्मी के चलते डॉक्टरों ने लू और गर्मी से बचने के लिए कुछ नियम और संकेत बताये हैं। दोपहर के समय ज़रूरी हो तभी घर से बाहर निकले क्योंकि दोपहर में सबसे अधिक तापमान होता है और लू लगने की सबसे अधिक संभावना इसी समय होती है। लू से बचने के लिए प्रतिदिन कुछ नियमो का पालन करे-
• पर्याप्त पानी पिएं और प्यास न लगने पर भी पानी पीते रहें।
• हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें।
• धूप में बाहर निकलते समय चश्मा, छाता, टोपी, जूते, चप्पल जरूर पहनकर निकले।
• सफर के दौरान पानी अपने साथ अवश्य रखें।
• लू लगने के दौरान कार्बोनेटेड ड्रिंक, शराब, कॉफ़ी, चाय से बचें क्योंकि ये सब ड्रिंक शरीर में पानी की कमी को बढ़ा देते हैं।
• उच्च प्रोटीन युक्त बासी भोजन से परहेज करे।
• अधिक गर्मी लगने और बीमार पड़ने पर बेहोश होने जैसा महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
• ओनस लस्सी नींबू पानी जैसे पेय पर्याप्त मात्रा में घर पर रखें और समय समय पर लेते रहे। ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।

सनस्ट्रोक हो तो अपनाए यह नियम

• लू लगने पर किसी भी व्यक्ति को सबसे पहले ठंडे स्थान पर या सामान्य तापमान वाली छाया में लिटा दें।
• इसके बाद प्रभावित व्यक्ति के शरीर को गीले कपड़े से पोछें। सिर पर तोरानी का पानी डालें।
• व्यक्ति को ओआरएस पिलाएं या नींबू का शरबत/तोरानी या शरीर को रिहाइड्रेट करने के लिए जो भी उपयोगी हो उसे दें।
• व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।
• ठंडी जलवायु से गर्म जलवायु में आए व्यक्तियों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। एनडीएमए के मुताबिक लू की स्थिति में शारीरिक तनाव होने से मृत्यु का भी खतरा रहता है।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story