×

आज के मौसम का ताजा हाल: जानें बारिश से मिलेगी राहत या गर्मी से रहेगा बुरा हाल

देश के कई हिस्सों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उत्तर भारत में गर्मी और उमस से परेशान लोग मान,न का इंतजार कर रहे है। मौसस विभाग का अनुमान है कि 25 जून तक देश के उत्तरी हिस्सों मे मानसून दस्तक देगा।

suman
Published on: 20 Jun 2020 12:53 AM
आज के मौसम का ताजा हाल: जानें बारिश से मिलेगी राहत या गर्मी से रहेगा बुरा हाल
X

लखनऊ देश के कई हिस्सों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उत्तर भारत में गर्मी और उमस से परेशान लोग मान,न का इंतजार कर रहे है। मौसस विभाग का अनुमान है कि 25 जून तक देश के उत्तरी हिस्सों मे मानसून दस्तक देगा।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में मानसून राज्य के सभी हिस्सों में भी पहुंच सकता है। वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं। पूरे प्रदेश में आज 20 एवं 21 जून को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आने और गरज चमक के साथ बारिश होने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

यह पढ़ें....आज गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत करेंगे PM मोदी, यहां जानिए सबकुछ

दिल्ली-एनसीआर में मानसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 25 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है। 22-24 जून के बीच स्थिति अनुकूल बन रही हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हिमालय के पहाड़ी इलाकों में मानसून आएगा। इधर मानसून का इंतजार कर रहे दिल्ली-एनसीआर में लोगों का गर्मी और उमस से बुरा हाल है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है, लेकिन बारिश के आसार बिल्कुल भी नहीं हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। दिल्ली के पालम में अधिकतम पापमान 46.4 डिग्री दर्ज हुआ।

यह पढ़ें....8 राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे, जानिए कहां, कौन जीता

राजस्थान में गर्मी से राहत

इस तरह आज राजस्थान का मौसम भी सुहावना है। जयपुर और उसके आसपास के इलाके में आसमान पर बादल छाएं है और तेज ठंडी हवाएं चल रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। यहां भी कुछ जगहों पर तेज और कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावनाएं है।

इस बीच मौसम विभाग ने अगले 7 दिन के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, शनिवार और रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी। 22 जून बारिश होने के आसार हैं। 23 और 24 जून को तापमान 37-38 डिग्री रहेगा। इन दोनों दिनों अच्छी बारिश हो सकती है। इस प्री मानसून की बारिश कहा जा रहा है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, 22 जून से दिल्ली में मानसून की बारिश शुरू हो सकती है।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!