×

ठण्ड ने तोड़ा 17 साल का रिकार्ड, इस शहर में शून्य से नीचे पारा, लोगों की हालत खराब

इससे पहले दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो इस महीने का सबसे कम टेम्प्रेचर माना जा रहा है।

Newstrack
Published on: 23 Nov 2020 1:24 PM GMT
ठण्ड ने तोड़ा 17 साल का रिकार्ड, इस शहर में शून्य से नीचे पारा, लोगों की हालत खराब
X
मौसम विभाग के मुताबिक 28 दिसंबर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में ‘भयंकर’ शीतलहर चलने का अनुमान है।

नई दिल्ली: भारत के अंदर कड़कड़ाती ठण्ड का आगाज हो चुका है। उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है।

देश की राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है। यहां पर भी अच्छी खासी ठण्ड पड़ रही है। इसके आस पास के इलाकों में भी मौसम तेजी के साथ करवट ले रहा है। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे जा पहुंचा है। घाटी के अंदर कई स्थानों पर तेज बर्फबारी भी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कहीं पर कम तो कहीं पर तेज बारिश का अंदेशा जताया है।

बता दें कि पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी होने की वजह से मैदानी इलाकों में शीत लहर बढ़ रही है।जम्मू-कश्मीर के पीर पंजाल पर्वतरेंज में हुई बर्फबारी की वजह से मुगल रोड को बंद कर दिया गया है।

Cold Weather ठण्ड ने तोड़ा 17 साल का रिकार्ड, इस शहर में शून्य से नीचे पारा, लोगों की हालत खराब (फोटो:सोशल मीडिया)



लॉकडाउन पर बैठक: कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक, कल पीएम करेंगे मीटिंग

दिल्ली में नवंबर महीने में सर्दी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड

देश की राजधानी दिल्ली के अंदर ठण्ड ने नवम्बर के महीने में पिछले 17 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। आज 23 नवम्बर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो पिछले 17 साल में नवंबर के महीने में सबसे कम तापमान माना जा रहा है।

इससे पहले दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो इस महीने का सबसे कम टेम्प्रेचर माना जा रहा है।

मौसम विभाग जे क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक दिल्ली में इस हफ्ते के अंत तक 7 डिग्री तक तापमान रह सकता है।

सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो नवंबर महीने में 2003 में दर्ज किया गया था।

मोदी सरकार की बड़ी पहल: कचरे से बनाया जाएगा गैस, किसानों को होगा बड़ा फायदा

Cold Season ठण्ड ने तोड़ा 17 साल का रिकार्ड, इस शहर में शून्य से नीचे पारा, लोगों की हालत खराब (फोटो:सोशल मीडिया)

हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भी अच्छी खासी ठण्ड पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार तक यहां भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिले का केलॉन्ग राज्य का सबसे ठंडा स्थान है, जहां तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

जबकि कुफरी का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तथा डलहौजी का 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।शिमला में तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस है।राज्य में सबसे अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान उना का रहा।

अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक, बस आने ही वाला भयंकर तूफान, मच सकती है तबाही

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें – Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story