×

मकर संक्रांति में टूटा रिकॉर्ड: हड्डियां गला देने वाली हुई ठंड, ये राज्य कंपकंपाएं

भारत के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में पारा गिरता जा रहा है। जम्मू कश्मीर को लेकर तो मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Shivani Awasthi
Published on: 14 Jan 2021 3:57 AM GMT
मकर संक्रांति में टूटा रिकॉर्ड: हड्डियां गला देने वाली हुई ठंड, ये राज्य कंपकंपाएं
X

लखनऊ: आज यानी गुरुवार का मौसम बेहद ठंडा है। कई राज्यों में 3 डिग्री सेल्सियस तक पारा दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर में सबसे ज्यादा हालत खराब है। यहां पिछले आठ सालों का रिकॉर्ड तोड़ सबसे अधिक ठंड पड़ रही है। आलम ये हैं कि झील तक बर्फीली हो गयी। वहीं दिल्ली में हड्डियाँ गला देने वाली ठंड और ठिठुरन से लोग कांपते नजर आ रहे हैं।

कश्मीर में ठंड का टूटा रिकॉर्ड

भारत के उत्तरी और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में पारा गिरता जा रहा है। जम्मू कश्मीर को लेकर तो मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि श्रीनगर में पिछले आठ साल का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। ऐसे में कोहरे से दृश्यता कम होने की वजह से कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा।

ये भी पढ़ेंः फिर आया भूकंप: उड़ गयी सबकी नींद, त्यौहार की बीच दिखी लोगों में दहशत

4-5 इंच बर्फ की चादर

। कश्मीर में पिछले कई दिनों से जारी बर्फबारी का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाके चारों ओर से बर्फ की चादर से ढके हुए हैं। दक्षिण कश्मीर में कुलगाम में पांच इंच, अनंतनाग में तीन, शोपियां में तीन और पुलवामा में चार इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा में दो इंच बर्फ गिरी वहीं मध्य कश्मीर के बडगाम और गांदेरबल जिलों में तीन इंच बर्फबारी हुई। यहां पर अभी 40 दिनों की भीषण ठंड ‘चिल्लई कलां’ चल रही है, जो 31 जनवरी को खत्म होगी।

Snowfall and Rain

इन राज्यों में ठंड और बारिश

अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। यानि अभी आपको शीतलहर से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। उत्तर-पश्चिमी भारत में शुष्क तेज हवाओं के कारण, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। वहीं 12 से 15 जनवरी, 2021 के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेंः CM योगी की मकर संक्रांतिः गोरखनाथ मंदिर में चढ़ाई खिचड़ी, श्रद्धालुओं का लगा तांता

कड़ाके की सर्दी

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 13 जनवरी तक शीत लहर का अलर्ट जारी है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। राजस्थान के अधिकांश हिस्से कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों में सर्दी और जोर पकड़ेगी।

Weather Updates December 10 Rain Snowfall Alert Winter Cold state wise weather prediction

बिहार में मकर संक्रांति से पहले कनकनी वाली ठंड पड़ने की संभानाएं जताई गई है। जम्मू में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर बिहार में अगले 24 से 48 घंटे में मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story