×

ठण्ड के सीजन में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, यहां तापमान 33 डिग्री के पार

तमिलनाडु और पुडुचेरी में शुक्रवार को भी भारी वर्षा हुई और कई निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं कश्मीर को छोड़कर देश के उत्तरी हिस्से शुष्क ही रहे।

Newstrack
Published on: 5 Dec 2020 7:31 AM GMT
ठण्ड के सीजन में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, यहां तापमान 33 डिग्री के पार
X
केरल के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात ‘बुरेवी’ के कमजोर होने के कारण राज्य के सात जिलों के लिए जारी ‘रेड अलर्ट’ वापस ले लिया गया है।

जयपुर: देश में कड़ाके की ठण्ड पड़ना शुरू हो गई है। सुबह और रात के वक्त जमकर कोहरा पड़ रहा है। ठण्ड की वजह से बच्चे और बुजुर्ग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। उनका ज्यादातर समय कम्बल में ही बीत रहा है।

वहीं राजस्थान में दिसम्बर के महीने में भी गर्मी कहर बरपा रही है। गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। यहां सर्दी के मौसम में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। राजस्थान में शुक्रवार का दिन सबसे गर्म दिन रहा।

यहां चूरू का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 17 सालों में सबसे अधिक है। इससे पहले साल 2003 में आठ दिसम्बर को चूरू का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

Hot Weather ठण्ड के सीजन में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, यहां तापमान 33 डिग्री के पार (फोटो: सोशल मीडिया)

किसानों से बातचीत से पहले PM मोदी की बड़ी बैठक, हुआ ये बड़ा फैसला

तमिलनाडु और पुडुचेरी में शुक्रवार को हुई भारी बारिश

उधर तमिलनाडु और पुडुचेरी में शुक्रवार को भी भारी वर्षा हुई और कई निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं कश्मीर को छोड़कर देश के उत्तरी हिस्से शुष्क ही रहे।

बताते चलें कि तमिलनाडु में शुक्रवार को भी भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे फसलें पानी में डूब गई हैं और कई शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया है।

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रामनाथपुरम जिले के तट के निकट मन्नार की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव के क्षेत्र कमजोर होने और निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना बनी हुई है।

किसान आंदोलन: युवराज के पिता के बिगड़े बोल, हिंदुओं पर दिया विवादित बयान

NIVAR RAIN तूफान (सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया)

केरल के लिए राहत की खबर, सात जिलों के लिए जारी रेड अलर्ट वापस

जबकि केरल के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात ‘बुरेवी’ के कमजोर होने के कारण राज्य के सात जिलों के लिए जारी ‘रेड अलर्ट’ वापस ले लिया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ रही और जल्द ही किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है। सुबह नौ बजे यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 364 रहा।

किसानों के समर्थम में पूर्व CM हुड्डा, BJP-JJP सरकार के खिलाफ किया ये ऐलान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story