×

Weather Updates: एक क्लिक में जानें अपने शहर के मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बारिश जारी रह सकती है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में बहुत कम सुधार दिखाई देगा।

Shreya
Published on: 24 Nov 2019 3:31 AM GMT
Weather Updates: एक क्लिक में जानें अपने शहर के मौसम का हाल
X
Weather Updates: एक क्लिक में जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Weather Updates: देश के कई राज्यों में बारिश ने बहुत पहले ही विदाई ले ली है। लेकिन अभी भी कुछ ऐसे राज्य हैं, जहां पर अभी भी बारिश की आशंका बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बारिश जारी रह सकती है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में बहुत कम सुधार दिखाई देगा। पश्चिम दिशा की ओर से चलने वाली हवाओं के चलते दिल्ली में प्रदूषण में थोड़-बहुत सुधार देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी कम होने की आशंका है। वहीं हिमाचल और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें: मन की बात: 59वीं बार देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

वहीं पंजाब के उत्तरी क्षेत्र के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु और आसपास के राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान इन इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, देश के अन्य भागों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। रविवार को पूर्वोत्तर राज्यों में सुबह के समय कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है। वहीं, पूर्वी और मध्य भारत के आसपास कुछ हिस्सों में रात के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी। इस दौरान, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भी सुबह के समय कोहरे का असर रह सकता है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में गर्म दोपहर के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: 24 NOV: इन राशियों का मन रहेगा आज अशांत, जानिए पंचांग व राशिफल

Shreya

Shreya

Next Story