×

मां दुर्गा विसर्जन के दौरान मौतें: डूबी नाव तो मचा कोहराम, अब निकाली जा रही लाशें

पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में मुर्शिदाबाद के बेलदांगा निवासी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है।

Newstrack
Published on: 27 Oct 2020 3:51 AM GMT
मां दुर्गा विसर्जन के दौरान मौतें: डूबी नाव तो मचा कोहराम, अब निकाली जा रही लाशें
X
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हदास हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हदास हो गया। मां दुर्गा की प्रतिमा दो नाव पलट गईं। नाव पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं 6 लोग गायब बताए जा रहे हैं। इस बड़े हादसे के बाद हंड़कंप मच गया है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में मुर्शिदाबाद के बेलदांगा निवासी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है।

यह बड़ा हादासा मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन करने के दौरान हुआ। पुलिस के मुताबिक, घटना शाम करीब सोमवार सवा पांच बजे की है। दो नाव में लगभग 10-10 लोग दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए सवार थे। इसकी दौरान बड़ा हदास हो गया।

ये भी पढ़ें...गुजरात दंगा: SIT की नौ घंटे चली पूछताछ, मोदी ने एक कप चाय भी नहीं पी…



अभी भी लोगों की तलाश जारी

पुलिस ने कहा कि गोताखोरों को तलाश में अभी भी लगाया गया है, जिससे यह जानकारी मिल सके कि कोई और तो नहीं डूबा है। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...भारतीय सेना का करारा जवाब: पाकिस्तान में मची तबाही, कई सालों तक रखेगा याद

सामने खौफनाक वीडियों में दिख रहा है कि कैसे मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करते समय ये बड़ा हादसा होता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के समय इलाके में काफी ज्यादा भीड़ थी और मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए कई ग्रपों में लोग खड़े थे।

ये भी पढ़ें...लखनऊ के ये दो रेहड़ी दुकानदार: इस वजह से है ख़ास, पीएम मोदी आज करेंगे संवाद

प्रतिमा की विसर्जन के दौरान बिहार में बवाल

तो वहीं बिहार के मुंगेर में मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन के दौरान जमकर बवाल मचा है। मिली जानकारी के मुताबिक मर्ति विसर्जन विसर्जन के दौरान फायरिंग हुई है। इस फायरिंग पांच स्थानीय लोग घायल हुए हैं, तो वहीं बताया जा रहा है एक शख्स की मौत भी हुई है। मृतक के परिजनों का पुलिस पर गोली चलाने का आरोप है। पुलिस ने कहा है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर पथराव किया और फायरिंग की। इस बवाल में 17 पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। दरअसल, चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूजा समितियों को आदेश दिया था कि वे 26 अक्टूबर की शाम तक मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर ले।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story