×

बंगाल में फिर बवाल: खून से लथपथ BJP कार्यकर्ता, एक की मौत, TMC पर बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने दावा किया है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के लोगों पर हमला कर दिया, जिसमे एक शख्स की मौत हो गयी और 6 लोग गंभीर घायल हैं।

Shivani
Published on: 12 Dec 2020 3:45 PM GMT
बंगाल में फिर बवाल: खून से लथपथ BJP कार्यकर्ता, एक की मौत, TMC पर बड़ा आरोप
X

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य में माहौल बिगड़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी और तृण मूल कांग्रेस के बीच लगातार टकराव हो रहा है। नड्डा की रैली से लेकर अब तक बंगाल में आये दिन दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक भिड़ंत हो चुकी हैं और इस झड़प में कई लोग घायल व मौत भी हो चुकी हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं और टीएमसी ने किया हमला

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बड़ा दावा किया है। भाजपा ने ट्वीट कर बताया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के लोगों पर हमला कर दिया, जिसमे एक शख्स की मौत हो गयी और 6 लोग गंभीर घायल हैं। मामला उत्तर 24 परगना के हलिशहर का है।



एक कार्यकर्ता की मौत, 6 घायल

बीजेपी ने लिखा, हलिशहर में कार्यकर्ता सैकत भवाल की टीएमसी के गुंडों ने निर्मम हत्या कर दी, जबकि मारपीट के दौरान 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों को कल्याणी के जेएन मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक भाजपा कार्यकर्ता सैकत भवाल पर हमला तब किया गया जब वो पार्टी के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे। हालंकि टीएमसी ने भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि यह घटना व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला है।

ये भी पढ़ेंः आंध्र प्रदेश में रहस्यमयी बीमारी: सैंकड़ों लोग हुए शिकार, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा

डूंगरपुर में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़ें

बता दें कि इसके पहले पश्चिम बर्धमान जिले के डूंगरपुर में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।दोनों दलों ने एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

भाजपा-TMC ने लगाए एक दूसरे पर आरोप

विवाद को लेकर टीएमसी के एक कार्यकर्ता ने बताया कि वे अपने घर पर थे, इस दौरान एक आग का गोला फटा, जिससे गाय घायल हो गई। उनका आरोप है कि ऐसा उन्हें फंसाने और इलाके में हिंसा भड़काने के लिए भाजपा ने साजिश के तहत किया है।

ये भी पढ़ेंः राजस्थान बॉर्डर से कल हजारों किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, 14 को करेंगे भूख हड़ताल

वहीं, भाजपा ने आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि हमारे साथियों ने आग लगते देखी तो वे मदद करने गए थे। एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि राज्य में तो यह रिवाज बन गया है कि हर घटना के लिए सिर्फ भाजपा को जिम्मेदार ठहरा दिया जाए। उन्होनें अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का दावा करते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि आगामी चुनाव में यह दमनकारी सरकार चली जाएगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story