×

RamKripa Anantan: भौकाली कार 'थार' को डिजाइन करने वाली कौन हैं राम कृपा अनंतन, जानिए पूरी कहानी

RamKripa Anantan: ऑटोमोटिव सेक्टर में जाना माना नाम रामकृपा अनंतन ऑटोमोटिव उद्योग में एक जाना माना चेहरा हैं जिन्होंने महिंद्रा को एसयूवी सेगमेंट में लोकप्रिय बनाने में मदद की। अनंतन वर्तमान में ओला इलेक्ट्रिक में लीड डिज़ाइनर के रूप में काम कर रहे हैं।

Vertika Sonakia
Published on: 8 Jun 2023 9:45 AM GMT
RamKripa Anantan: भौकाली कार थार को डिजाइन करने वाली कौन हैं राम कृपा अनंतन, जानिए पूरी कहानी
X
RamKripa Anantan(Photo: Social Media)

RamKripa Anantan: महिंद्रा थार देश की सबसे प्रसिद्ध एसयूवी में से एक है और अपने सेकंड जनरेशन मॉडल के लॉन्च के बाद, लोगों के बीच अधिक प्रसिद्द हुई है। वर्तमान समय में महिंद्रा थार की मांग दिन पर दिन बढ़ रही है और ग्राहकों को यह गाडी खरीदने के लिए लम्बे समय का इंतज़ार करना पड़ता है। महिंद्रा थार की एक लंबी कहानी है, लेकिन इसकी लोकप्रियता एक लम्बे आरसे बाद बढ़ी। नयी महिंद्रा थार की सफलता के पीछे कई लोग हैं लेकिन एक व्यक्ति जो इसकी लोकप्रियता और सफलता के पीछे है, वह रामकृपा अनंतन है, जिन्हे कृपा अनंतन के नाम से भी जाना जाता है।

ऑटोमोटिव सेक्टर में जाना माना नाम

रामकृपा अनंतन ऑटोमोटिव उद्योग में एक जाना माना चेहरा हैं जिन्होंने महिंद्रा को एसयूवी सेगमेंट में लोकप्रिय बनाने में मदद की। अनंतन वर्तमान में ओला इलेक्ट्रिक में लीड डिज़ाइनर के रूप में काम कर रही हैं। महिंद्रा - महिंद्रा थार, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और महिंद्रा स्कॉर्पियो के प्रमुख डिजाइनर थी।

रामकृपा अनंतन की शैक्षणिक योग्यता

रामकृपा अनंतन ने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपनी डिग्री पूरी की उसके बाद उन्होंने IDC, IIT बॉम्बे से औद्योगिक डिजाइन में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। आईआईटी मुंबई से मास्टरस ऑफ़ डिज़ाइन की पढाई पूरी करने के बाद रामकृपा अनंतन महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में डिज़ाइनर के पद पर कार्यरत हुई। 2005 में, उन्हें डिज़ाइन प्रमुख के रूप में नियुक्ति मिली और उस पद पर उन्होंने लोकप्रिय Mahindra XUV 500 SUV को डिज़ाइन किया था। लगभग 10 वर्षों के बाद, रामकृपा अनंतन को मुख्य डिजाइनर की भूमिका में पदोन्नत किया गया, जिसके बाद उन्होंने तीन कार- थार, एक्सयूवी 700 और स्कॉर्पियो के डिजाइन को पुनः बनाया ।

विदेशी कंपनी के साथ खड़ी उनकी डिज़ाइन करी कार

अनंतन ने Mahindra XUV 300 कॉम्पैक्ट SUV और Marazzo MPV को पेश करके एक व्यक्तिगत वाहन पोर्टफोलियो भी तैयार किया, जिसको Ssangyong और MANA अंतर्राष्ट्रीय टीमों के साथ पेश किया गया । रामकृपा अनंतन 2019 में महिंद्रा में लीड डिज़ाइनर बनी और उस भूमिका में 2 साल के संक्षिप्त कार्यकाल के बाद, उन्होंने KRUX स्टूडियो नामक अपना खुद का डिजाइन स्टूडियो बनाना छोड़ दिया।

भारतीय एसयूवी बाजार में लायी क्रांति

अनंतन ने दो प्रमुख कार, महिंद्रा स्कॉर्पियो (2002) और एक्सयूवी500 (2011) को डिज़ाइन कर दो दशकों में भारतीय एसयूवी बाजार में क्रांति लायी है। उनके पास एसयूवी, पिकअप, छोटे वाहनों और ट्रकों से लेकर ट्रैक्टर जैसे कृषि उपकरण और निर्माण उपकरण जैसे उत्पादों के विविध पोर्टफोलियो को संभालने का अनूठा गौरव है। उन्होंने डिजाइन की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए संगठन, महिंद्रा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह कार डिजाइनरों के समुदाय की एक उच्च सम्मानित सदस्य हैं और डिजाइन को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा, मीडिया चर्चाओं और अंतर्राष्ट्रीय मंचों में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story