×

ठंड ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, कुछ दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। 16 सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब राजधानी में दिन का पारा 12.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

Roshni Khan
Published on: 26 Dec 2019 4:13 AM GMT
ठंड ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, कुछ दिनों तक नहीं मिलेगी राहत
X

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। 16 सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब राजधानी में दिन का पारा 12.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले 2003 में 26 दिसंबर को 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। वहीं दूसरी तरफ 25 दिसंबर बुधवार सुबहे का तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक हालात बेहतर होने की उम्मीद नहीं है। जिस वजह से वहां के लोग और भी ठंड से कंपेगें। 28 दिसंबर को हवा की चाल में थोडा सुधार हो सकता है।

ये भी पढ़ें:लखनऊ: हजरतगंज स्थित कैथेड्रल चर्च में क्रिसमस के मौके पर कैंडल जलाते लोग

मौसम विभाग का कहना है कि इस वक्त उत्तर पश्चिमी हवाओं ने पूरे उत्तर भारत को अपने चपेट ले रखा है। जम्मू कश्मीर की तरफ से चल रही सर्द हवाएं पंजाब से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक के पूरे इलाके को ठंडा किए हुए हैं। हालात गंभीर सुबह के घने कोहरे के दिन में निचली सतह के बादल (100-200 मीटर ऊंचाई पर) तब्दील होने से बन गए हैं। इससे सूरज की रोशनी धरती की सतह तक नहीं पहुंच पा रही है।

वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया ये

मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव बताया कि हवाओं की दिशा व निचले स्तर पर बादल बनने से 14 दिसंबर से दिल्ली में गंभीर स्तर की ठंड पड़ रही है। इस दौरान दिल्ली के किसी न किसी स्टेशन पर इस स्तर की ठंड रिकॉर्ड की गई। वैसे तो, दिल्ली के मानक सफरदजंग स्टेशन पर दो-तीनों में सामान्य ठंडक रिकॉर्ड हुई है। 28 दिसंबर से हवाओं की दिशा पुरबा होने से कड़ाके की ठंडक से थोड़ी राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:कांग्रेसी नेता ने पीएम मोदी और शाह को बताया रामू-श्याम, कह दी ये बड़ी बात…

बीते सोलह साल का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 12।7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम था। वैसे तो, बीते 16 दिसंबर को अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था, लेकिन यह 12.9 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि इससे पहले 26 दिसंबर 2003 में अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 28 दिसंबर 1997 में अधिकतम तापमान 11.3 पर रहेगा।

सुबह रहेगा कोहरा, रात में भी बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का अंदाजा है कि हवाओं के नम होने व आसमान साफ रहने से बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे से घिरी रहेगी। कंपकपाती ठंड के बीच अधिकतम व न्यूनतम तापमान 16 व 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदाजा है।

ये भी पढ़ें:सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पडे़गा दुष्प्रभाव, जानिए इसमें कौन-कौन है शामिल

मौसम का पूर्वानुमान

  • न्यूनतम तापमान: 6 डिग्री सेल्सियस
  • अधिकतम तापमान: 12.7 डिग्री सेल्सियस
  • सूर्यास्त: 5:32 बजे।
  • सूर्योदय: 7:12 बजे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story