×

पति ने नहीं किया विश, तो पत्नी खुद के साथ किया ऐसा काम

आकांक्षा सरकारी स्कूल में टीचर थी। वहीं पति अंकित एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट की नौकरी करता है। 11 मई 2018 को दोनों की शादी हुई थी।

Aradhya Tripathi
Published on: 13 May 2020 9:38 AM GMT
पति ने नहीं किया विश, तो पत्नी खुद के साथ किया ऐसा काम
X

हर किसी की जिंदगी में शादी का दिन बेहद ख़ास होता है। हर कोई इस दिन को अपने हर साल अच्छे से मनाता है और जश्न मनाता है। शादी की सालगिरह पर घर परिवार वाले और सभी लोग उन पति पत्नी को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद देते हैं। पति पत्नी भी एक दूसरे को आपस में मुबारकबाद देते हैं और अपने साथी जीवन की कामना करते हैं। लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि सिर्फ मुबारकबाद न देने पर कोई अपनी जान दे दे। लेकिन ऐसा हुआ है। शाहदरा जिले में एक महिला ने शादी की सालगिरह पर पति ने अपनी पत्नी को मुबारकबाद नहीं दी। जिससे नाराज हो कर पत्नी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत है।

2 साल पहले हुई थी शादी

शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क क्षेत्र में आकांक्षा नाम की महिला ने शादी की सालगिरह पर पति की ओर से मुबारकबाद नहीं देने पर फांसी के फंदेपर झूल कर अपनी जान दे दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उसे वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के बताया कि आकांक्षा परिवार के साथ नत्थू कॉलोनी इलाके में रहती थी। वो सरकारी स्कूल में टीचर थी। वहीं पति अंकित एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट की नौकरी करता है। 11 मई 2018 को दोनों की शादी हुई थी।

ये भी पढ़ें- Twitter का बड़ा एलान: कोरोना काल में लिया ये फैसला, ऐसे काम करेंगे कर्मचारी

दूसरी ओर महिला के मायके वाले दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं। मृतक आकांक्षा की मां संतोष देवी ने बताया कि सोमवार शाम को ससुराल वालों ने उन्हें सूचना दी गई कि आप फौरन घर आ जाएं, आकांक्षा आपसे कुछ बात करना चाहती है। घर पहुंचने पर उसकी मौत की खबर मिली। ससुराल वालों ने बताया कि आकांक्षा ने फांसी लगा ली है।

मायके वाले लगा रहे दहेज़ प्रताड़ना का आरोप

मृतक के पति अंकित पुलिस को बताया कि सोमवार को उनकी शादी की सालगिरह थी, वह पत्नी को मुबारकबाद देना भूल गया। इस बात से खफा होकर आकांक्षा ने यह कदम उठा लिया। लेकिन आकांक्षा की मां का कहना है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों द्वारा परेशान किया जा रहा था। मां ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले आकांक्षा की सैलेरी को जबरदस्ती उससे छीन लिया करते थे।

ये भी पढ़ें- मचेगी तबाही ही तबाही: खिसक रही धरती, बदले चुंबकीय ध्रुव और पहाड़ों की ऊंचाईं

उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे बच्चा होने की वजह से भी कोसा करते थे। और उस पर ताना मारा करते थे। इन सब बातों से तंग आ कर ही मेरी बेटी ने ऐसा कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस आकांक्षा के परिजनों के आरोपों की छानबीन कर रही है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद आकांक्षा का शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story