×

सर्द रात में महिला ने 3 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर दे दी जान

मृतका विमला की शादी 12 साल पहले हुई थी। लेकिन आत्महत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की पड़ताल कर रही है।

Newstrack
Published on: 24 Dec 2020 8:28 AM GMT
सर्द रात में महिला ने 3 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर दे दी जान
X
मालवाहक जहाज बुल्गारिया से जॉर्जिया जा रहा था, लेकिन खराब मौसम के कारण यह बार्टिन स्थित तुर्की बंदरगाह पहुंचने का प्रयास कर रहा था।

अजमेर: जिले के नसीराबाद सदर थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी।

घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस को इस घटना के बारें में आज सुबह 4 बजे जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर चारों शवों को कुंए से बाहर निकाला गया।

शवों को नसीराबाद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Women Deadbody सर्द रात में महिला ने 3 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर दे दी जान (फोटो:सोशल मीडिया)

जम्मू-कश्मीर को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, अल बदर के चार आतंकी गिरफ्तार

पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकलवाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना नसीराबाद के रामसर गांव की है। वहां विमला देवी का परिवार रहता है। उसने बुधवार रात में अपनी दो बेटियों कोमल (7), राधिका (5) और 4 वर्षीय बेटे छितर के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिसके बाद चारों की कुएं के अंदर ही डेथ हो गई।

इस घटना की जानकारी पुलिस को गुरुवार तड़के मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों के शवों को कुंए के अंदर से बाहर निकलवाया। उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी।

चारों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिये गए। मृतका के पिता और पति दोनों मौके पर पहुंच गए हैं।

इस मुख्यमंत्री का काफिला रोकने पर 13 किसानों के खिलाफ हत्या और दंगे का केस दर्ज

Police Team पुलिस (फोटो:सोशल मीडिया)

आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता

बताया जा रहा है कि मृतका विमला की शादी 12 साल पहले हुई थी। लेकिन आत्महत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की पड़ताल कर रही है।

इस घटना के बारें में जो कोई भी सुन रहा है वो हैरान हो जा रहा है। पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। पुलिस अब इस मामले में कई एंगल से छानबीन कर रही है।

पारिवारिक विवाद के साथ ही पति पत्नी के बीच रिश्तों को लेकर भी जांच जा रही है। घटना देर को हुई जबकि पुलिस को सूचना सुबह 4 बजे मिली। इस एंगल से भी जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में मृतका के पति के भी बयान लेगी।

विश्वभारती यूनिवर्सिटी: गुरुदेव का संदेश ही आत्मनिर्भर भारत का आधार: पीएम मोदी

Newstrack

Newstrack

Next Story