×

महिलाओं अपराध के खिलाफ: कांग्रेस पार्टी का एकता मार्च, प्रियंका गांधी देंगी साथ

कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक एकता मार्च निकाल रही है। देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के लिए यह मार्च है।  खबर है कि इस प्रर्दशन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  भी शामिल होंगी। वहीं, कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान का समर्थन किया है।

suman
Published on: 13 Dec 2019 3:13 PM GMT
महिलाओं अपराध के खिलाफ: कांग्रेस पार्टी का एकता मार्च, प्रियंका गांधी देंगी साथ
X

नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक एकता मार्च निकाल रही है। देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के लिए यह मार्च है। खबर है कि इस प्रर्दशन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। वहीं, कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान का समर्थन किया है।

इस मार्च में में लोग सरकार से महिला सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब मागेंगी। इस मार्च का नाम एकता मंच रखा गया है। इसमें सरकार को घेरने की कोशिश होगी साथ उन्नाव व हैदराबाद कांड पर सवाल दागे जाएंगे।

यह पढ़ें....लापरवाही बर्दाश्त नहीं: गन्ना किसानों को भुगतान में देरी पर चीनी मिलों पर होगी कार्रवाई

इधर लोकसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' पर जमकर बवाल हुआ। स्मृति ईरानी समेत कई बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई। वहीं, बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि एक विदेशी मां के बेटे से कभी भी देशहित और राष्ट्रप्रेम की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का ‘पोस्टर बॉय’ बनने के चंद महीनों बाद ही कल ‘रेप इन इंडिया’ जैसा घिनौना वक्तव्य दे कर राहुल गांधी ने भारत के प्रति अपनी गिरी हुई मानसिकता एक बार फिर से जगजाहिर कर दी है। देशभर में बढ़ रही रेप की घटनाओं को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि 'मेक इन इंडिया' का प्रोजेक्ट अब 'रेप इन इंडिया' बन गया है। उन्होंने ये बातें गुरुवार को झारखंड में एक चुनावी रैली में कही।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में राहुल से इस बयान पर माफी की मांग की ।इस पर बीजेपी के हंगामे और माफी की मांग पर राहुल गांधी ने भी सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि मैं कोई माफी नहीं मांगनेवाला हूं।

यह पढ़ें...अदालतों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

suman

suman

Next Story