×

World Hindi Diwas 2021: हिंदी प्रेमियों के लिए आज है खास दिन, जानिए बड़ी बातें

10 जनवरी, 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में पहला विश्‍व हिंदी सम्‍मेलन आयोजित किया गया था ताकि दुनियाभर में हिंदी के प्रचार-प्रसार किया जा सके। इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।

Dharmendra kumar
Published on: 10 Jan 2021 8:15 AM GMT
World Hindi Diwas 2021: हिंदी प्रेमियों के लिए आज है खास दिन, जानिए बड़ी बातें
X
10 जनवरी को दुनियाभर में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देश-विदेश में हिंदी भाषा में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं

नई दिल्ली: सभी भारतीयों के लिए 10 जनवरी गौरव का दिन है। दुनियाभर में इस दिन विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देश-विदेश में हिंदी भाषा में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों तक पहुंचाना है।

विश्व में स्थित भारत के दूतावासों में खासतौर पर हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत के सभी सरकारी कार्यालयों और विश्वविद्यालयों में आज के दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होता है। साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाए जाने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है, तो भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।

10 जनवरी, 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में पहला विश्‍व हिंदी सम्‍मेलन आयोजित किया गया था ताकि दुनियाभर में हिंदी के प्रचार-प्रसार किया जा सके। इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। 2006 के बाद से हर साल 10 जनवरी को दुनियाभर में 'विश्व हिंदी दिवस' मनाया जाने लगा।

ये भी पढ़ें...आयकर रिटर्न का आखिर दिन: तुरंत हो जाएं सावधान, 1 घंटे में लाखों ने किया फाइल

विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों द्वारा 'विश्व हिंदी दिवस' के मौके पर विशेष आयोजन किया जाता है। सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिंदी में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

भारतीय दूतावास ने नॉर्वे में पहला 'विश्व हिंदी दिवस' मनाया था। इसके बाद दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया था। इसकी अध्यक्षता लेखक सुरेशचन्द्र शुक्ल ने की।

'विश्व हिंदी दिवस के अलावा भारत में हर साल 14 सितंबर को 'हिंदी दिवस' मनाया जाता है। हिंदी को 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने राजभाषा का दर्जा दिया था। तब से ही इस दिन को 'हिंदी दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...नेताजी की 125वीं जयंती मनाने के लिए बनी 85 सदस्यीय कमेटी, इन्हें मिला स्थान

वर्तमान समय में दुनिया के सैकड़ों व‍िश्‍वविद्यालयों में हिंदी की पढ़ाई होती है और दुनियाभर के करोड़ों लोग हिंदी बोलते हैं। इसके साथ दुनियाभर में सबसे ज्‍यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में से हिंदी एक है।

फिजी में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला हुआ है। इसको फि‍जियन हिंदी या फि‍जियन हिंदुस्तानी भी कहा जाता है। यह अवधी, भोजपुरी और अन्य बोलियों का मिलाजुला रूप है।

ये भी पढ़ें...भारत में मिला साउथ अफ्रीका का नया खतरनाक कोरोना, ऐंटीबॉडी है बेअसर

भारत, पाकिस्‍तान, नेपाल, बांग्‍लादेश, संयुक्‍त अरब अमीरात, युगांडा, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, न्‍यूजीलैंड, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, साउथ अफ्रीका और मॉरिशस समेत कई देशों में हिंदी बोली जाती है। इसके साथ ही विश्व आर्थिक मंच की गणना के मुचाबिक, हिंदी विश्व की 10 शक्तिशाली भाषाओं में शामिल हैं।

साल 2017 में पहली बार 'अच्छा', 'बड़ा दिन', 'बच्चा' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे हिंदी शब्द ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में शामिल किए गए थे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story