×

बड़ी खबर: Yes Bank फाउंडर के परिवार के खिलाफ ED ने लिया सख्त एक्शन

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के परिवार पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। राणा कपूर की बेटी के साथ दामाद के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।

Aditya Mishra
Published on: 8 March 2020 2:19 PM GMT
बड़ी खबर: Yes Bank फाउंडर के परिवार के खिलाफ ED ने लिया सख्त एक्शन
X

नई दिल्ली: यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के परिवार पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। राणा कपूर की बेटी के साथ दामाद के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। मुंबई एयरपोर्ट पर राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को रोक लिया गया। रोशनी कपूर लंदन जा रही थीं।

इससे पहले ईडी ने यश बैंक के संस्थापक राणा कपूर को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

कपूर का दोबारा मेडिकल किया जाएगा।

मेडिकल के लिए उन्हें जीटी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें अदालत मे पेश किया गया जहां उन्हें अदालत ने 11 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

Yes Bank के फाउंडर राणा कपूर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

ये भी पढ़ें...Yes Bank के खाताधारक फौरन कर लें ये काम, बाद में पड़ेगा पछताना

राणा के अलावा उनकी पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है। उनकी पत्नी बिन्दु ईडी के आधिकारिक दफ्तर पहुंच चुकी हैं। वहीं राणा कपूर के दामाद आदित्य के खिलाफ भी लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।

जांच में पता चला है कि राणा कपूर ने 2000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति में निवेश किया था। ये संपत्ति भारत में हैं। प्रवर्तन निदेशालय को शक है कि संपत्तियों में रिश्वत का पैसा लगाया गया था। यूनाइटेड किंगडम (यूके) में भी संपत्तियों का खुलासा हुआ है।

शेल कंपनियों का गठन

सूत्रों का कहना है कि राणा कपूर पर आरोप है कि उन्होंने कई शेल कंपनियों का गठन किया ताकि कथित रूप से रिश्वत में मिली रकम को खपाया जा सके। ईडी के पास इस बात के सबूत हैं कि डीएचएफल को राणा कपूर की मदद से लोन दिया गया, जबकि डीएचएफल इसे चुकाने में नाकाम था।

शक के घेरे में पूरा परिवार

रिपोर्ट के मुताबिक बिन्दू कपूर और उनकी तीन बेटियां राखी, रोशनी और राधा के नाम पर कई कंपनियां हैं। इन्होंने कथित रूप कई कॉरपोरेट घरानों से रिश्वत (किकबैक) ली है। ये किकबैक कथित रूप से येस बैंक से लोन दिए जाने के एवज में मिला है।

बैंक ग्राहकों को झटका: डूबने की कगार पर Yes Bank, निर्मला बोलीं- न लें टेंशन

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story