UP Nikay Chunav 2023: सपा के लोगों को अपराधी बताने वाले बाबा जी अपने ऊपर देखें कितने हैं मुकदमें- नरेश उत्तम

UP Nikay Chunav 2023: विधायक लकी यादव के प्रकरण की चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा में विशेषाधिकार हनन के मुद्दे को उठाया जायेगा और वहीं पर फैसला होगा, जिन अधिकारियों ने विधायक के साथ बदसलूकी की है उन्हें वहीं पर जबाव देना होगा।

Kapil Dev Maurya
Published on: 2 May 2023 9:29 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: सपा के लोगों को अपराधी बताने वाले बाबा जी अपने ऊपर देखें कितने हैं मुकदमें- नरेश उत्तम
X
जौनपुर में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने निकाय चुनाव प्रचार के दौरान: Photo- Newstrack

Jaunpur News: जौनपुर में निकाय चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने आये सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला करते हुए कहा कि महात्मा जी जो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं भारत के संविधान की कसम खाये हैं, सत्य निष्ठा और ईश्वर की कसम खाये, लेकिन उनकी भाषा से अब जनता नाराज हो रही है। उन्होंने कहा कि बाबा सपा के लोगों को अपराधी बताते हैं। हम भी राजनीति कर रहे हैं। बता दें हम पर कितने मुकदमें हैं और अपने ऊपर देख लें कितने मुकदमें हैं।

निकाय के चुनाव में जनता के ध्यान को भटकाने के लिए अनाप सनाप भाषणबाजी कर रहे हैं। निकाय चुनाव में नगर की बात करनी चाहिए नालियां बज बजा रही हैं। चौतरफा कूड़े के ढेर लगे हैं। नगरों का विकास रूक गया है। इस पर बात क्यों नहीं करते हैं। प्रदेश के बजट की बन्दर बांट कर लिया गया। इसपर भी बात करनी चाहिए।

डबल इंजन की सरकार ने जनता को डबल परेशानी में डाल दिया है-नरेश उत्तम

उन्होंने डबल इंजन की सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनता को डबल परेशानी में डाल दिया है। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की फसलों को लूट लिया गया। कुटीर उद्योग बर्बाद कर दिए गये। इस तरह डबल इंजन की सरकार ने जनता को डबल दुख दिया है। अब डबल वोटां से हारने वाले हैं।

उन्होंने निकाय के इस चुनाव में सपा के प्रत्याशियों को जनता से जिताने की अपील करते हुए कहा कि सपा पूरी तरह से एक जुट होकर पूरी गम्भीरता से चुनाव लड़ रही है। सपा के राष्ट्रीय नेता का विचार लेकर कार्यकर्ता चुनाव मैदान में जन जन तक पहुंच रहे हैं। इसी के साथ ही जनपद जौनपुर में मल्हनी विधायक लकी यादव के प्रकरण की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस मुद्दे पर बेहद गम्भीर हैं और विधानसभा में विशेषाधिकार हनन के मुद्दे को उठाया जायेगा और वहीं पर फैसला होगा जिन अधिकारियों ने विधायक के साथ बदसलूकी की है उन्हें वहीं पर जबाव देना होगा।

इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष अवध नाथ पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, विधायक लकी यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत राज बहादुर यादव, सपा की प्रत्याशी ऊषा जयसवाल, जगदीश मौर्य गप्पू, राकेश मौर्य, राहुल त्रिपाठी, श्याम बहादुर पाल, मो. जेडी सहित अन्य सपा नेता गण उपस्थित रहे।

Kapil Dev Maurya

Kapil Dev Maurya

Next Story