×

Jhansi news: सीएम के कार्यक्रम से पहले चोरों ने दी पुलिस को सलामी, भाजपा नेता के घर से लाखों उड़ाए

Jhansi News: मंगलवार दोपहर प्रदेश के मुख्यमंत्री का चुनाव को लेकर झांसी आगमन है। जिसकी तैयारियां भी पुलिस और अन्य विभाग की तरफ से पूर्ण कर ली गई हैं। लेकिन झांसी पुलिस की सांसे तब फूल गई, जब झांसी की सबसे ज्यादा सुरक्षा कॉलोनी गणेश विहार में चोरी हो गई है। उसमें भाजपा के ही युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौरव तिवारी के घर को चोरों ने निशाना बनाया।

B.K Kushwaha
Published on: 2 May 2023 12:41 PM GMT
Jhansi news: सीएम के कार्यक्रम से पहले चोरों ने दी पुलिस को सलामी, भाजपा नेता के घर से लाखों उड़ाए
X
झांसी में भाजपा नेता के घर चोरी (फोटो: सोशल मीडिया)

Jhansi News: झांसी में मुख्यमंत्री के आगमन से कुछ घंटे पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए झांसी पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। देर शाम चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही झांसी पुलिस की सांसे फूल गई। पुलिस पूरे लाव लश्कर के साथ अपनी साख बचाने के लिए जुट गई। माना जा रहा है कि इस वारदात से झांसी में कई जिम्मेदार अफसरों के साथ-साथ थानेदारों को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई किया जाना तय है।

मुख्यमंत्री की झांसी में है चुनावी जनसभा
गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर प्रदेश के मुख्यमंत्री का चुनाव को लेकर झांसी आगमन है। जिसकी तैयारियां भी पुलिस और अन्य विभाग की तरफ से पूर्ण कर ली गई हैं। लेकिन झांसी पुलिस की सांसे तब फूल गई, जब झांसी की सबसे ज्यादा सुरक्षा कॉलोनी गणेश विहार जोकि थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में आती है। उसमें भाजपा के ही युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गौरव तिवारी के घर को चोरों ने निशाना बना दिया। वो उस समय जब गौरव झांसी मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य की चुनावी रैली में गए थे। गौरव झांसी की सबसे पॉश और सबसे सुरक्षित कॉलोनी के फ्लैट A 66 में रहते हैं।

35 लाख के जेवर और डेढ़ लाख कैश उड़ाया
घर से निकलने से पहले उन्होंने अपनी दादी को बुआ के यहां छोड़ दिया था। जो झांसी के KK पुरम कॉलोनी में रहती हैं। उनका खाना बनाने वाला खानसामा रोहित उनके साथ ही मौजूद था। जानकारी के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम में लगभग 35 लाख के जेवर और डेढ़ लाख तक कैश चोरी होने की बात सामने आ रही है। चोरों ने एक चार पहिया गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए कॉलोनी में प्रवेश किया था। गाड़ी साफ-सुथरी और बिल्कुल लग्जरी दिख रही थी। यही कारण था कि कॉलोनी में लगे गार्डों ने चोरों की गाड़ी की जांच पड़ताल नहीं की।

लॉकर को तोड़ने का प्रयास
गाड़ी को कॉलोनी के अंदर प्रवेश करने दिया। चोर कॉलोनी में प्रवेश करने के बाद सीधे गौरव के फ्लैट में गए। बाहर का ताला तोड़ने के बाद उन्होंने पूरे घर को खंगाला और फिर ड्राइंग रूम में लगे लॉकर को तोड़ने भी प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद चोर ऊपर की तरफ गए और वहां पर बेडरूम में लगे लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन नहीं टूटा तो फिर अपने साथ उस लॉकर को लेकर चले गए। हालांकि पुलिस इस मामले में पूरी तरह से जांच पड़ताल कर रही है। क्योंकि सुबह-सुबह सूबे के मुख्यमंत्री का झांसी में आगमन है। वह चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं।

ये कहना है पुलिस का
झांसी सिपरी बाजार थाना अध्यक्ष संजय शुक्ला का कहना है कि आसपास के सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इस घटना को लेकर कई जगह बैरिकेड लगाकर लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के झांसी आने से पहले देर शाम घटित घटना ने लोगों को अपने असुरक्षित होने का अहसास करा दिया है। झांसी में हर जगह पुलिस को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। अगर पिछले कई महीने से पहले हुई चोरी की घटनाओं पर बात करें तो झांसी में कई सुरक्षित और पॉश कॉलोनी में ऐसी घटनाएं हुई हैं। जिसमें देर रात या फिर दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है, जिसका खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर पाई है।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story