×

पुरुषों के लिए बड़े काम का ये चावल, बढ़ाता है फर्टिलिटी पावर, होते हैं कई फायदे

बांस के चावल में नॉर्मल चावल और गेहूं दोनों की तुलना में प्रोटीन काफी ज्यादा होता है। इसका सेवन जोड़ों के दर्द, कमर दर्द और आमवाती दर्द में काफी फायदेमंद होता है।

Newstrack
Published on: 16 March 2021 6:50 AM GMT
पुरुषों के लिए बड़े काम का ये चावल, बढ़ाता है फर्टिलिटी पावर, होते हैं कई फायदे
X
पुरुषों के लिए बड़े काम का ये चावल, बढ़ाता है फर्टिलिटी पावर, होते हैं कई फायदे (PC: social media)

लखनऊ: भारत में लोगों को चावल खाना खूब पसंद है। खासकर समुद्री इलाकों में तो ज्यादातर चावल खाया जाता है। यही वजह है कि सभी लोग चावल की अलग अलग वैरायटी ट्राई करते रहते है। ऐसा ही चावल का एक प्रकार है जिसका नाम है बैम्बू राइस। बैम्बू राइस, सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। बैम्बू राइस खाने से पुरुषों में फर्टिलिटी की क्षमता सही रहती है। एक खबर के मुताबिक बांस के चावल यानी बैम्बू राइस का सेवन करने से महिला और पुरुष दोनों की शारीरिक क्षमता स्ट्रॉन्ग होती है। फर्टिलिटी बूस्टर होती है। साथ में ही बैम्बू के बीजों से निकाले गए ऑयल की मदद से भी इनफर्टिलिटी का इलाज किया जा सकता है। तो आइए आपको बताते हैं बैम्बू राइस के फायदों के बारे में।

ये भी पढ़ें:कोरोना फैलने की वजहः केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया सच, अधिकारियों पर ये आरोप

चावल और गेंहू की तुलना में ज्यादा प्रोटीन

बांस के चावल में नॉर्मल चावल और गेहूं दोनों की तुलना में प्रोटीन काफी ज्यादा होता है। इसका सेवन जोड़ों के दर्द, कमर दर्द और आमवाती दर्द में काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में हेल्प करता है। इसके साथ ही इसमें शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के गुण भी शामिल हैं।

इस राइस में फाइबर के का मात्रा ज्यादा होती है। इसमें मौजूद फाइटोस्टेरॉल कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को कम करते हैं। इसे खाने से पेट भरा रहता है।

प्रजनन क्षमता पुरुषों में बढ़ती है

इस बैम्बू राइस को खाने से पुरुषों की प्रजनन की क्षमता बढ़ती है। इसे खाने न सिर्फ महिला को बल्कि पुरुषों को भी बहुत फायदा होता है। बांस के चावलों का सेवन करने से पुरुषों का स्पार्म काउंट तेजी से बढ़ता है जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बूस्टा करता है।

डायबिटीज को कंट्रोल रखता है

इसमें एंटीऑक्सीडेंट और लिनोलेइक एसिड के गुण पाए जाते हैं जो डायबिटीज जैसी समस्या को कम करने में मदद करता है। महिलाओं के लिए भी बैम्बू राइस का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ेंःपेट्रोल-डीजल मंहगाई बढ़ीः टूट गया ये रिकाॅर्ड, Fuel कीमतों में होता जा रहा इजाफा

मूड ठीक करता है

बैम्बू राइस न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटिन और डोपामइन रिलीज करते हैं जो आपके मूड को बेहतर बनाने में हेल्प करता है। इसके अलावा ये मस्तिष्क की कार्य प्रणाली पर भी पॉजिटिव इफ़ेक्ट डालता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story