×

सावधान हो जाएं सभी पति! अगर आप भी करते हैं ऐसा, तो आपकी पत्नियां करती है ये....

किसी भी रिश्ते में भरोसा सबसे ज़रूरी होता है। बिना भरोसे के कोई भी रिश्ता नहीं चल पता है। ऐसे ही शादी के रिश्ते में पति-पत्नी एक दूसरे से अपनी हर चीज शेयर करते हैं।

Roshni Khan
Published on: 23 Nov 2019 5:29 AM GMT
सावधान हो जाएं सभी पति! अगर आप भी करते हैं ऐसा, तो आपकी पत्नियां करती है ये....
X

लखनऊ: किसी भी रिश्ते में भरोसा सबसे ज़रूरी होता है। बिना भरोसे के कोई भी रिश्ता नहीं चल पता है। ऐसे ही शादी के रिश्ते में पति-पत्नी एक दूसरे से अपनी हर चीज शेयर करते हैं। पर क्या आपको ये पता है हर किसी के कुछ न कुछ बड़े सिक्रेट होते हैं। जो पति अपनी पत्नियों से शेयर नहीं करते हैं। वहीं बहुत सी ऐसी बाते भी हैं जो पत्नियां बड़ी सफाई से अपने पतियों से छुपा लेती हैं।

पत्नियों का ऐसे अपने पति से बाते छुपाने का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि वह अपने पति को धोखा दे रही हैं। कई बार वह अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए तो कई बार अपने घर में शांति के लिए वह कुछ बातों को अपने पार्टनर से छुपाने के लिए मजबूर होती हैं। तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं जो एक पत्नी अपने पति से छुपा लेती हैं।

ये भी देखें:महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर, टूट गई NCP, शरद पवार ने दिया ये बड़ा बयान

फ़ाइल फोटो

पसंद नापसंद

पत्नियां पार्टनर के साथ इंटिमेट होते वक्त अपनी पसंद नापसंद को लेकर पति से खुलकर बात नहीं कर पाती। पति के बजाय वह किसी थेरेपिस्ट या किसी सहेली से पहले इस बारे में बात करना पसंद करती हैं। वह अपने पति से संबंध बनाते टाइम नहीं बता पाती कि उन्हें क्या सही लगता है या क्या गलत लगता है।

थेरेपिस्ट से सेशन

पत्नी पति के साथ अपने रिश्ते, घर, बच्चों से जुड़े फैसलों को लेकर इतनी परेशान हो जाती हैं कि वह थेरेपिस्ट से सेशन लेने लगती हैं। ऐसे में अगर उन्हें लगता है कि पति यह बात नहीं समेझेंगे तो वह इस बात को छुपाती हैं।

बैंक अकाउंट

पत्नी पति से छुपाकर एक बैंक अकाउंट होता है जिसमें वह अपनी अलग से सेविंग करती हैं। इस बारे में वह पति से कुछ शेयर नहीं करती। जिसकी बहुत सी वजह होती है। कुछ इसलिए ऐसा करती हैं कि वह अलग से सेविंग करना चाहती हैं तो कुछ यह सोच कर करती हैं कि कभी अगर जरूरत पड़ गई पति से अलग होने की तो उनके पास भी पैसा रहे।

सेहत से जुड़ी परेशानी

पत्नियां अपने हेल्थ से जुड़ी गड़बड़ियां पतियों से छुपाती हैं। अगर उन्हें प्राइवेट पार्ट से जुड़े रोग जैसे कोई गांठ या अचानक कोई दाग उभर आए तो वह अपने पति को बता कर परेशान नहीं करना चाहतीं। वह इसे बताने से हिचकिचाती हैं।

ये भी देखें:शबाना आजमी पर गिरा दुख का पहाड़, नहीं रही अब उनकी मां

जासूसी करना

पत्नी अपने पति को यह नहीं पता लगने देती कि वह उनकी जासूसी कर रही हैं। जिसके लिए वह कई बार अपने पार्टनर का सोशल मीडिया हैक करके रखती हैं और अपने पार्टनर को इस बात की जरा भी खबर नहीं लगने देती है।

जिम्मेदार पतियों को समय-समय पर अपनी पत्नियों से उनके हेल्थ, खर्च, जरूरतों और उनके साथ इंटिमेट होते हुए उनकी पसंद-नापसंद के बारे में पूछते रहना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान देना होगा कि पत्नी को यह न लगे कि उन पर शक किया जा रहा है, बल्कि ऐसे कि उन्हें फील हो कि पति को भी उनकी चिंता है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story